back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नेपाल में भूकंप से प्रभावित 71 स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 50 मिलियन डॉलर की मदद देगा भारत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
काठमांडू। भारत ने नेपाल को साल 2015 में भूकंप से प्रभावित 71 स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए  50 मिलियन डॉलर की मदद  की घोषणा की है।
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि 70 स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है । इनमें से पुनर्निर्माण के बाद आठ स्कूलों को पहले ही स्कूल प्रबंधन समितियों के हवाले कर दिया गया है। शुक्रवार को रोषी नगरपालिका  स्थित हरिसिद्धि सेकेंडरी स्कूल और महाभारत नगरपालिका के सिद्धेश्वर सेकेंडरी स्कूल की नींव रखी गई।
हरिसिद्धि सेकेंडरी स्कूल के पुनर्निर्माण में 28.4 मिलियन नेपाली रुपये की लागत होगी, जबकि सिद्धेश्वर स्कूल के पुनर्निर्माण में 39.6 मिलियन रुपये की लागत आएगी। इन स्कूलों का निर्माण भूकंप-प्रतिरोधक पुनर्निर्माण मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। भारत में रुड़की स्थित सुप्रसिद्ध सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट इन स्कूलों के निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि साल 2015 के अप्रैल में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 लाख से अधिक घर नष्ट हो गए थे। भारत ने स्कूलों के अलावा भी आवास, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों में पुनर्निर्माण परियोजनाओं के लिए 200 मिलियन अमरीकी डॉलर का अनुदान दिया है। Indio- Nepal relation / aid for schools।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें