back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने फिर अलापा परप्रांतीय मजदूरों का अलाप, कहा-लॉकडाउन के बाद दूसरे प्रदेशों के गांवों से मुंबई वापस लौटने वालों ने बढ़ाई मुसीबत, लेकर पहुंचे कोरोना

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में परप्रांतीय मजदूरों की वजह से कोरोना का प्रसार हो रहा है। लॉकडाउन के समय जो प्रवासी मजदूर राज्य से बाहर गए थे, उनकी वापसी पर कोरोना जांच की जानी चाहिए थी लेकिन सरकार ने उनकी कोरोना जांच नहीं की, इससे राज्य में कोरोना की दूसरी लहर आ गई है।
राज ठाकरे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए स्थाई उपाय करने चाहिए। गांव से लौटने वाले मजदूरों की वापसी पर कठोरता से कोरोना जांच करनी चाहिए। इसलिए केंद्र सरकार को भी इस बाबत विशेष उपाय करने चाहिए। राज ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्पादन पर रोक नहीं लगाई है, जबकि बिक्री पर रोक लगाई है। उत्पादित सामान की अगर बिक्री नहीं की गई तो इसके दूरगामी परिणाम होने वाले हैं।
इसी तरह जिम, सैलून, क्रीडा, मनोरंजन, साप्ताहिक बाजार आदि पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार को सप्ताह में कम से कम दो -तीन दिन इन सभी को छूट दी जानी चाहिए। राज ठाकरे ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन कई अस्पताल मरीजों को बिस्तर नहीं दे रहे हैं। इन अस्पतालों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड 350: क्लासिक 350 ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, बनी कंपनी की गेमचेंजर

Royal Enfield 350: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना...

Darbhanga News: निस्वार्थ सेवा, क्षमा और नैतिक साहस की मिसाल कमतौल का राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सव, पढ़िए...

राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सवबिहार के कमतौल स्थित...

Vivo V70 FE का Smartphone Launch: 200MP कैमरा और आईफोन जैसे डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ मचेगा धमाल!

Smartphone Launch: भारत के तकनीकी बाजार में एक और हलचल मचने वाली है, जब...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन, लावारिस पिकअप से 500 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: बिहार में शराबबंदी मानो तस्करों के लिए मुनाफे की खेती बन गई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें