back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

बिहार-उप्र. की सीमा पर बढती अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने की मैराथन बैठक, बनेगा स्पेशल टास्क फोर्स

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बक्सर। बिहार-उप्र की सीमापार बढती अपराधिक घटनाओं और शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने समेत आसन्न पंचायत चुनाव को देखते हुए  दोनों ही राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक सीमावर्ती नरही थाना (उ.प्र.) में सम्पन्न हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए बक्सर (बिहार ) के नगर थाना प्रभारी रंजित कुमार ने गुरुवार को बताया कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी और पंचायत चुनाव को लेकर कई बिन्दुओं पर गहनता पूर्वक विचार किया गया। बैठक के दौरान बिहार-उ.प्र.के सीमावर्ती छह थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।इस दौरान दोनों ही सीमावर्ती राज्यों की पुलिस गम्भीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों द्वारा एक दूसरें की सीमा में शरण लिए जाने को अति गम्भीरता से लेते हुए इन अपराधियों की धर-पकड़ के लिए आपसी सहयोग पर सहमती बनी।
बक्सर पुलिस की सबसे बड़ी चिंता शराब बंदी के दौर में सीमावर्ती उ.प्र.के राजनीतिक गलियारों में रसूक रखने वाले सफेदपोश लोग है,जिनके संरक्ष्ण में अवैध शराब का बिहार में धड़ल्ले से कारोबार किया जाता है।बैठक के दौरान बक्सर के भौगोलिक परिसीमन की जटिलता को लेकर भी एक टास्क फ़ोर्स गठन करने पर विचार किया गया।
उल्लेखनीय है कि बक्सर के सिमरी ,नियाजीपुर ,ब्रह्मपुर प्रखंडो के सीमा से लगे उ.प्र.के नरही ,लक्ष्मीपुर ,भरौली ,उजियार आदी  प्रखंडो के सीमावर्ती बनावट यह है कि कही कही बारह फीट का सडक ही सीमांकन है ,जहां एक ओर पूर्ण शराब बंदी है तो दूसरी ओर शराब बंदी कानून लागू नही है ऐसे में बक्सर में शराब बंदी बगैर उ.प्र.पुलिस के सहयोग के सम्भव नही है।
बक्सर पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बक्सर एसपी समेत गाजीपुर , बलिया एसपी स्तर  के अधिकारियों की एक बैठक हुई थी।जिसमे बक्सर (बिहार )के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में ठेके  पर शराब दुकान ना खोलने का आग्रह उ.प्र.के अधिकारियों से किया गया था।पर राजस्व की लोभ में ऐसा नही होपाया है,जिसका खामियाजा बक्सर जनपद को भुगतना पड़ रहा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें