spot_img

पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा

spot_img
- Advertisement -

पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पिंडारूच में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पिछली रात स्थानीय चार घरों में ताबड़तोड़ चोरों ने उत्पात मचाते हुए लाखों की संपति पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावे एक अन्य घर में भी चोरी की कोशिश हुई लेकिन चोर इसमें कामयाब नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार, पिंडारूच के भगवान जी चौधरी, अमरेंद्र चौधरी, हेमेंद्र चौधरी व विनोद चौधरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वहीं, अमरेंद्र चौधरी के घर में दोबारा घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व भी लगभग दो माह पहले उनके घर में भीषण डकैती की घटना हो चुकी है। इसमें लगभग लाख रूपए से अधिक के सामान अपराधी ले उड़े थे। उस दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों व पुलिस ने कहा कि गांव के साइड व बांध से नजदीक पड़ने के कारण रास्ता होने से डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है लेकिन इसबार तो सीधे गांव के बीचों बीच चोरों ने घरों को निशाना बनाया है। इसमें, भगवान जी चौधरी के घर मे दरबाजे पर टंगे पेंट से करीब एक हजार रूपया व घर के अंदर प्रवेश कर आलमीरा से चोरों ने कागजात फेंक दिया।

- Advertisement -

पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा

- Advertisement -

वहीं, घर के लोगों के जगने की आहट सुनकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। वहीं, कुछ दूर और आगे चलकर विनोद चौधरी के घर से भी इसी प्रकार के घटना को अंजाम दिया गया। जब लोग जाग गए तो वहां से चोर अमरेंद्र चौधरी के घर पहुंच गए जहां पहले से सचेत घर के लोगों के खांसने की आवाज सुनकर चोर आनन-फानन में भागे जिससे चोर का चप्पल वहीं छूट गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना सुबह तीन बजे के आसपास हुई है। इसके अलावे हेमेंद्र चौधरी के घर में प्रवेश कर चोरों ने बरामदे पर रखे दीवान के बाक्स से  पांच सौ ग्राम चांदी, दो हजार नकद लेते हुए कागजातों को तितर-बितर कर दिया जिसमें बैक एटीएम कार्ड लेकर चोर भाग गए।

पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा

यह घटना करीब रात के डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंचे कमतौल थाना के पुलिसकर्मियों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर भड़ास निकालते हुए नाराजगी जताई। वहीं, आगे ऐसी घटना होने पर ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने ऐसी घटना फिर से नहीं हो इसके लिए ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। वहीं, घटना जानकारी सुबह आग की तरह चारों ओर फैल गई। मौके पर पीड़ितों का कुशलक्षेम जानने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया गोपाल कुमार झा, मुखिया सुनील कुमार चौधरी, सरपंच मिथिलेश मिश्रा, ज्ञान रंजन चौधरी, प्रियनाथ चौधरी, कल्याण झा ,अभिषेक, निराला, नवनीत, निर्मल झा, नितेष झा, मुकुल चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

पिंडारूच के चार घरों पर चोरों का धावा

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed