back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मुंबई से रक्सौल और दानापुर के बीच मध्य रेलवे अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा, समस्तीपुर जंक्शन व दरभंगा स्टेशन पर भी हॉल्ट, देखें पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -
मुंबई,। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मध्य रेलवे ने मुंबई से रक्सौल व दानापुर के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है।
मध्य रेलवे, मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार ट्रेनों का विवरण इस प्रकार हैः
1. मुंबई-रक्सौल वन- वे विशेष :  01161 विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई से 14 अप्रैल को 12.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 03.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इन ट्रेन को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन व दरभंगा स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है।
2. मुंबई-दानापुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष : 01163 विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रति सोमवार व शुक्रवार को 00.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05.35 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01164 विशेष ट्रेन दानापुर से 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रति मंगलवार व शनिवार को 08.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 13.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं.  दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व बक्सर स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है।
3. मुंबई-दानापुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष : 01153 विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से 14 से 28 अप्रैल तक प्रति बुधवार व शनिवार को 00.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05.35 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 01154 विशेष ट्रेन दानापुर से 15 से 29 अप्रैल तक प्रति गुरुवार व रविवार को 08.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व बक्सर स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है।
4. रक्सौल-मुंबई वन-वे विशेष : 05545 विशेष ट्रेन रक्सौल से 13 अप्रैल को 16.55 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन को बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी, पटना जंक्शन, पं.  दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड व कल्याण स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है।
5. दानापुर-मुंबई वन-वे विशेष : 03285 विशेष ट्रेन दानापुर से 12 अप्रैल को 23.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 04.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन को आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड व कल्याण स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है।
पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन 01153, 01161 और 01163 की बुकिंग विशेष शुल्क पर 13 अप्रैल से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी एवं हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड 350: क्लासिक 350 ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, बनी कंपनी की गेमचेंजर

Royal Enfield 350: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना...

Darbhanga News: निस्वार्थ सेवा, क्षमा और नैतिक साहस की मिसाल कमतौल का राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सव, पढ़िए...

राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सवबिहार के कमतौल स्थित...

Vivo V70 FE का Smartphone Launch: 200MP कैमरा और आईफोन जैसे डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ मचेगा धमाल!

Smartphone Launch: भारत के तकनीकी बाजार में एक और हलचल मचने वाली है, जब...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में पुलिस का बड़ा एक्शन, लावारिस पिकअप से 500 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: बिहार में शराबबंदी मानो तस्करों के लिए मुनाफे की खेती बन गई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें