back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 27, 2025

मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा अवधेश, मनीगाछी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रदेश के पूर्व मंत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नागेंद्र झा को संपूर्ण मनीगाछी ने रविवार को याद किया। मौका था उनकी चौदहवीं पुण्यतिथि का जिस मौके पर प्रखंड कांग्रेस की ओर से उनकी याद में श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया गया था। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र झा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में वक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में उनके तैलीय चित्र प पुष्पाजंलि करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। डॉ. नागेंद्र झा के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. झा के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते कहा कि डॉ. झा जीवन पर्यंत जनसरोकारों से जुड़े रहे। उनके सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। मृदुभाषी, मिलनसार व शालीनता के प्रतिमूर्ति डॉ. झा ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए जितना किया वह उनके विशेष सोच को दर्शाता है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति को आगे बढ़ाने में उनकी सार्थक भूमिका रही है। वे वर्ष 1967से लेकर 1985तक मनीगाछी विधान सभा का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां की जनता के हर दु:ख-दर्द को साझां किया उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। समाज का विकास किया। एक नई राह दिखाई। डॉ. झा वर्ष 1985 से लेकर 1997 तक दो बार बिहार विधान परिषद् के सदस्य रहे। इसके साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री भी रहे। वे सच्चे व कर्मठ कांग्रेसी थे। मौके पर विजय शंकर झा, नवीन कुमार झा, दयानंद झा आजाद, विश्वनाथ पाठक, कृष्णकांत झा, गगन मोहन झा, भरत लाल मेहता सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।मनीगाछी को सहेजकर चले गए डॉ. नागेंद्र झा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gmail Tips: अपने इनबॉक्स को ऐसे करें मैनेज और खाली करें Gmail स्पेस

Gmail Tips: क्या आपका Gmail इनबॉक्स अनचाहे ईमेल से भरा हुआ है? डिजिटल युग...

Bhagalpur News: बिहपुर में खाद दुकानों पर छापा, अमन निसार के नेतृत्व में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

Bhagalpur News: खेतों की प्यास बुझाने वाली खाद में कहीं कोई मिलावट तो नहीं,...

Bihar Fertilizer Inspection: बिहपुर में खाद दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

Bihar Fertilizer Inspection: बिहपुर में खाद दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप Bihar Fertilizer Inspection:...

Bihar Fertilizer News: बिहपुर में खाद दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कालाबाजारी पर नकेल

Bihar Fertilizer News: किसानों की किस्मत का ताला जिस खाद से खुलता है, उसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें