अप्रैल,28,2024
spot_img

Special train reached Bhagalpur पुणे से भागलपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, मिले 50 से अधिक संक्रमित मरीज

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर। कोरोना संक्रमण लहर की वजह से विभिन्न राज्यों में रह रहे काफी संख्या में प्रवासियों का भागलपुर आने का सिलसिला जारी है। पटना, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, रांची, पुणे, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश को लौट रहे हैं। बुधवार को पुणे-भागलपुर स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। जिससे काफी संख्याओं में प्रवासी मजदूर उतरे। जिसमें कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके आलावा विभिन्न ट्रेनों से उतरे 172 यात्रियों की कोविड जांच हुई। जिसमें 50 से अधिक संक्रमित मरीज पाए गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बहन की बिदाग़री में भाई की कुचलकर मौत...बहन कार में, पीछे बाइक पर था भाई, वाहन ने कुचला...,आंसू कहां थमने वाली...

 

 

 

 स्वास्थ्य कर्मी रंजीत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेशन पर तीन केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सभी केन्द्रों पर लैब तकनीशियन के आलावा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद हैं। रुस्तम कुमार, एएनएम श्रद्धा सुमन, सुनील, राहुल सहित शिफ्ट वाईज स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर यात्रियों की जांच समुचित तरीके से नही हो पा रही है। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री स्टेशन के दूसरे निकासी द्वार से निकलते बनते हैं। जबकि यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी जीआरपी की होती है। यात्रियों की समुचित जांच किस प्रकार से हो इसके लिए जीआरपी की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें