back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

बक्सर में बंद पड़े धार्मिक स्थल पर शराब की खेप रखने के विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, दस जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बक्सर। स्थानीय नगर थाना के नयाबजार स्थित एक बंद पड़े धार्मिक स्थल पर शराब की खेप छुपाये जाने पर उपजे हिंसक संघर्ष में दस लोग घायल हुए है,जिनमे से दो की हालत गम्भीर बनी हुई है।घटना को लेकर नगर थाना पुलिस के हवाले से बताया गया है कि नयाबाजार वार्ड संख्या-8 में इन दिनों कोरोना को लेकर बंद पड़े एक धार्मिक स्थल पर शराब तस्करों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप छुपाई जा रही थी।जिसका धर्मभीरु लोगों द्वारा विरोध किया गया ये बात शराब तस्करों को नागवारा गुजरी फलस्वरूप तस्करों ने विरोध कर रहे लोगो पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो इस दौरान तस्करों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी हुई। घटना गुरूवार दोपहर की है घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना घटना स्थल पर पहुच कर घायलों को पुलिस वाहन से स्थानीय सदर अस्पताल में दाखिल कराई है।घायलों में आकांक्षा भारती ,ललिता राम कांटी देवी ,अजय कुमार ,निशा भारती समेत दुसरे पक्ष के केतुल कुमार एवं अन्य शामिल है।इन सभी का इलाज कर रहे चिकित्सक संजय कुमार के हवाले से बताया गया है कि सभी घायलों की चोटे  तो गम्भीर है पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें रेफर किया जा रहा है।
शराब बरामदगी के बाबत सवाल पूछने पर नगर थाना  का कहना है कि पुलिस के आने की सूचना पर अन्य तस्करों द्वारा शराब की खेप हटा दी गई थी।पुलिस घायल तस्करों में से एक केतुल कुमार से शराब की बाबत पूछताछ कर रही है।स्थानीय लोगो का कहना है कि शराब बंदी को लेकर भले ही सरकार अपनी पीठ थपथपाये पर शराब का धंधा उद्योग बन चुका है ।इन माफियाओं द्वारा अब तो धार्मिक स्थलों को भी नही बख्सा जा रहा है।Violent clash between two groups, ten injured in dispute ove
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें