back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रांची में कोरोना से कार्यपालक अभियंता की मौत,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में छह वरीय अफसर कोरोना संक्रमित

spot_img
- Advertisement - Advertisement
रांची। झारखंड में कोरोना लगातार भयावह होते जा रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रहा है। मृतकों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। कोरोना संक्रमण का दायरा अब सरकार के सभी विभाग में फैल चुका है। लगातार संक्रमित सरकारी अफसरों व कर्मियों की संख्या बढ रही है।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में छह वरीय अफसर कोरोना संक्रमित हो गए है। गुरूवार की रात पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी का देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मनोज चौधरी पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका-एक और दुमका-दो के कार्यपालक अभियंता के प्रभार में थे।
उनके निधन के बाद से पेयजल विभाग में दहशत का माहौल है। पेयजल विभाग के अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, मुख्य अभियंता केके वर्मा, कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम, अंडर सेक्रेट्री रंजीत चौधरी कोरोना से संक्रमित है। पेयजल विभाग के रांची पूर्व प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निरंजन कुमार की भी तबीयत खराब चल रही है। अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार का इलाज पल्स अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से चल रहा है।
 जानकारी के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। नेपाल हाउस स्थित पेयजल विभाग के मुख्यालय में कई अन्य अफसर व कर्मियों की तबीयत खराब है,जो अपना इलाज घर में ही करा रहे हैं। Executive engineer dies from Corona, six officers infected
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी: जब स्कूल में लुक को लेकर उड़ता था मजाक, बोले – बालों को स्ट्रेट करने की करता था कोशिश

Siddhant Chaturvedi News: बॉलीवुड के चमकते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो...

JEE Main जनवरी सत्र के परिणाम: कोटा ने फिर लहराया सफलता का परचम, 7 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई-मेन्स जनवरी सत्र के नतीजों ने...

जियो प्लान: ₹5 प्रतिदिन में पाएं साल भर की टेंशन फ्री वैलिडिटी, जानें इस प्लान के फायदे

Jio Plan: भारत के टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, जियो ने एक...

अजीत पवार विमान दुर्घटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री की मौत का रहस्य, CBI जांच की मांग पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

अजीत पवार विमान दुर्घटना: महाराष्ट्र की सियासत में एक विमान हादसे ने गहरी साजिश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें