back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

घोड़े पर सवार होकर शादी पर जाने की तैयारी के चंद घंटे पहले दूल्हा रेलकर्मी की कोरोना से मौत, बारात की जगह उठी अर्थी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिहारशरीफ।  नालंदा जिले के बिहारशरीफ के एक रेलकर्मी की शादी के दिन घोड़ी पर सवार होने से महज कुछ घंटे पहले ही कोरोना से मौत हो गई। मृतक रेलकर्मी का नाम वीरेंद्र पासवान है।  मंगलवार की शाम उसकी बारात निकलने वाली थी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक वीरेन्द्र पासवान बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर  कार्यरत था।
बताया जाता है कि रेलकर्मी वीरेंद्र पासवान बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर सिग्नल हेल्पर के पद पर कार्यरत था।उसकी  27 अप्रैल को शादी होनी थी। बताया जाता है कि झारखंड के साहेबगंज स्थित उसके घर में शादी की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं लेकिन 27 अप्रैल की सुबह ही कोरोना संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि रेलकर्मी वीरेंद्र पासवान की 13 अप्रैल से ही तबीयत खराब चल रही थी।  झारखंड के साहेबगंज सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद कोविड-19 होने पॉजिटिव पर वह 15 दिन के होम आइसोलेशन में चला गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।
बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सिग्नल हेल्पर वीरेंद्र पासवान की  कोरोना से मौत होने की पुष्टि  बिहारशरीफ के स्टेशन प्रबंधक ने की है।उन्होंने बताया कि आज ही उसकी शादी होने वाली थी। बताया जाता है कि वह पिछले सप्ताह से ही बीमार चल रहा था जिसके कारण वह अपने पैतृक गांव साहेबगंज झारखंड में ही इलाज करवा रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी रेल कर्मियों को मिली तो उन्होंने घटना पर शोक जताया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मैनुअल बनाम ऑटोमेटिक कार: जानें आपके लिए कौन सा बेहतर विकल्प?

आज के तेजी से बदलते ऑटोमोबाइल बाजार में, नई गाड़ी खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण...

Karisma Kapoor से तलाक के बाद भी खत्म नहीं हुई मुश्किलें: संपत्ति विवाद में आया नया मोड़!

Karisma Kapoor News: बॉलीवुड की हसीना करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति संजय कपूर...

साल 2026: कब और कहाँ दिखेंगे Grahan 2026 Dates?

Grahan 2026 Dates: साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें सूर्य...

आज का राशिफल: त्रिग्रही योग का प्रभाव और ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रह-नक्षत्रों की चाल का गहन विश्लेषण हमें अपने जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें