

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 51 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक कार्यकर्ताओं ने मनाते हुए उन्हें हैप्पी बर्थ डे कहा। उत्साहित माहौल में हर्ष उल्लास के साथ स्थानीय ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह युवा परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव की अगुवाई में कार्यर्ताओं ने मौके पर केक काटकर जश्न मनाया। ग्रामीण विधानसभा के खुटवाड़ा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटकर खुशियां मनाते कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से कामना करते कहा कि हमारे संरक्षक के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे, जिससे वह बिहार के सभी आम आवाम गरीब, किसान, मजदूर,छात्र, युवाओं के मदद में हरसंभव खरा उतरें। इस अवसर पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव, जिला प्रधान महासचिव कमलेश यादव, युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जेडी यादव, छात्र परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा, जिला युवा नगर अध्यक्ष दिलशाद, पप्पू जी, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव युवा प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव पंडोल प्रखंड अध्यक्ष सुजीत यादव मनोज कुमार छात्र परिषद के साईं कुमार निरुपम, विक्की काशिफ फूल बाबू लालबाबू, लल्लन यादव, संजय कुमार निरंजन कुमार प्रशांत झा प्रवेश प्रभास कुमार कृष्ण कुमार अश्विनी कुमार सहित कई दर्जन पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.