spot_img

Sitamarhi: अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन यात्रियों को कुचला, चालक हिरासत में

spot_img
- Advertisement -
सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी के रीगा-सुप्पी पथ में चीनी मिल चौक से सटे फुटबॉल मैदान के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब एक अनियंत्रित कार चालक ने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर पोल से टकरा गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  शिवहर जिले के मोहनी मंडल से एक शादी समारोह में शामिल होने कुछ लोग आ रहे थे। हुंडई कार बीआर-06सीएन 8781 फुटबॉल मैदान के समीप अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते तकरीबन आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल सा कायम हो गया। चालक ने जैसे-तैसे कार को एक पोल से टकराकर रोका, हालांकि घटनास्थल पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत अन्य पुलिस बल पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी है, दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी निवासी मेहिलाल महतो, अलावा रामपुर गंगोली निवासी विनोद गुप्ता, सुप्पी थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा निवासी महेश बैठा के पुत्र दिलीप कुमार व घरवारा गांव के अमरेन्द्र सिह के 20 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण घटना की बात बताई जा रही है, हालांकि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...