back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

मजदूरों के आवास में खुली दुकान

spot_img
- Advertisement -

मजदूरों के आवास में खुली दुकान

- Advertisement -

मजदूरों के आवास में खुली दुकानराहुल सिंह, केवटी, देशज टाइम्स। रैयाम चीनी मिल के परिसर में मजदूरों के लिए रहने के नाम पर बनाए गए मकानों को दुकान के लिए भाड़े पर लगाए जाने का मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सोमवार को विरोध प्रगट किया और निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाड़े पर लेने वाले दुकानदार व यूनियन के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव उत्पन्न हो गया । कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों बाद भी मिल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर कंपनी दुकाननुमा मकान बनाकर भाड़े पर लगा रहा है।

- Advertisement -

मजदूरों के आवास में खुली दुकान

- Advertisement -

सूचना मिलते हीं सीओ अजीत कुमार झा व रैयाम थाना के सअनि दिवाकर कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए विरोध करने वाले यूनियन के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ ने तत्काल दुकानों को बंद कराते हुए इस संबंध में संबंधित कंपनी के जीएम के आने पर उनसे बात करने के लिए बीस  दिनों का समय लिया। जानकारी के अनुसार, 1995 में रैयाम चीनी मिल के बंद होने से इलाके के किसानों के साथ आर्थिक व बेरोजगारों को रोज़गार की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौके पर जिपस समीउल्लाह खां समीम, राजद प्रखंडध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी , असराहा के पूर्व मुखिया अब्दुल मालिक, नयागांव पूर्वी पंचायत के दिनेश महतो सहित कई मौजूद रहे।

मजदूरों के आवास में खुली दुकान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मारुति सुजुकी बलेनो: कीमत, फीचर्स और फाइनेंस से जुड़ी हर जानकारी!

Maruti Suzuki Baleno: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक...

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल का इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बड़ा बयान, ‘ऑलराउंडर्स’ की भूमिका खतरे में!

IPL 2026: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले एक...

आज का राशिफल: प्रेम और संबंधों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मंगलवार, 24 मार्च 2026 का...

IPL में Impact Player Rule: अक्षर पटेल का छलका दर्द, बताया क्यों खत्म हो रही दोहरी भूमिका वाले खिलाड़ियों की अहमियत!

Impact Player Rule: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक नया तूफान खड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें