back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Sitamarhi: लुटेरे देसी कट्टा, कारतूस के साथ पुलिस गिरफ्त से फरार, लॉकडाउन की सख्ती में बरती सुस्ती में रीगा थानाध्यक्ष समेत तीन सस्पेंड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी। जिले के रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत तीन को लॉकडाउन के दौरान सक्रियता में कमी एवं एक कैदी के भाग जाने की वजह से निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि कार्य में लापरवाही और लॉकडाउन में सक्रियता में कमी की वजह से यह कदम उठाया गया है वहीं उनके स्थान पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

रीगा थाने की पुलिस ने लूट की योजना बनाते सोमवार को दो अपराधी को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस पकड़े गए अपराधियों को लेकर जा रही थी इसी दौरान पुलिस को चकमा देते हुए अपराधी अरुण कुमार फरार हो गया, जिसको अबतक पुलिस गिरफ्तार नही कर पायी हैं।

 इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने संज्ञान लेते हुए रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं बीएमपी के दो जवानों को निलंबित कर दिया है। उक्त बात की जानकारी एसपी हर किशोर राय ने शुक्रवार को दी है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahashivratri 2026: इस महाशिवरात्रि जानें शुभ योग का राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी...

दिल्ली विश्वविद्यालय में Vande Mataram Guidelines का पालन, क्या हैं ये नए नियम?

Vande Mataram Guidelines: दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए एक विशेष आयोजन ने...

Bihar Budget Session: राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों के ट्रांसफर पर सरकार को घेरा, गृह जिले में स्थानांतरण की मांग

Bihar Budget Session: राजनीति की बिसात पर जनहित के मोहरे हमेशा अहम होते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें