back to top
27 नवम्बर, 2025

Chief Minister of Assam: असम के नए मुख्यमंत्री होंगे डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की डॉ. हिमंत के नाम की घोषणा

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के मतगणना के आठवें दिन भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के नाम की घोषणा की।

- Advertisement - Advertisement

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शनिवार को दिल्ली में पहुंचे थे, जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक सचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई थी। बैठक के बाद दोनों नेता शनिवार की देर रात को गुवाहाटी पहुंचे थे।

- Advertisement - Advertisement

रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा के साथ फोटो खिंचवाया।

- Advertisement -

भाजपा विधायक दल की बैठक में डॉ हिमंत बिस्वा सरमा का नाम पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने किया पेश जिसका समर्थन प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास व नव निर्वाचित विधायिका नंदिता गार्लोसा ने किया। विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उपस्थित सभी विधायकों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। तोमर ने सभी विधायकों से अपना समर्थन हाथ उठाकर व ताली बजाकर देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भारत माता व भाजपा के नारे लगाये, जिसका अनुसरण उपस्थित सभी विधायकों ने किया।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधायक दल के नेता के चुनाव के अलावा अन्य कोई आज एजेंडा नहीं है। नरेंद्र सिंह तोमर, रंजीत दास, सर्वानंद सोनोवाल ने फूलाम गमछा पहनाकर स्वागत किया। अगप के अध्यक्ष अतुल बोरा ने अपने नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता का अगप पूर्ण समर्थन करेगी।

अगप के अन्य एक नेता ने कहा कि भाजपा के विधायक दल के नेता के रूप में डॉ हिमंत बिस्वा सरमा को चुना गया है, हम उनका समर्थन करते हैं। थोड़ी देर बाद भाजपा, अगप और यूपीपीएल यानी एनडीए के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता को समर्थन देने की औपचारिकता पूरी होगी।

उल्लेखनीय है  कि डॉ हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ सोमवार को लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

13 दिनों की खामोशी के बाद तेजस्वी की दिल्ली ‘उड़ान’, समीक्षा बैठक के सवालों पर नहीं तोड़ी चुप्पी

पटना न्यूज़: 13 दिनों की लंबी खामोशी... और फिर एक हवाई यात्रा। बिहार की सियासत...

बिहार परिवहन विभाग में फर्जीवाड़ा: तीन ATS गाड़ियां सील, पटना में खुलेगा घोटाले का राज

पटना न्यूज: राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने बिहार के...

दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक ने सीधे सुनी जनता की शिकायतें, मौके पर निपटाए कई मामले

दरभंगा न्यूज़: क्या आप जानते हैं कि आपके शहर के पुलिस अधिकारी हर दिन...

13 दिन की चुप्पी… परिवार संग दिल्ली रवाना, आखिर तेजस्वी यादव के मन में चल क्या रहा है?

पटना न्यूज़: 13 दिनों की खामोशी और फिर अचानक दिल्ली की उड़ान. न कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें