back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

WHO की रिपोर्ट से विश्व भी चिंतित, डब्ल्यूएचओ ने कहा-भारत में पाया गया बी1617 वेरिएंट गंभीर चिंता का विषय

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि भारत में पाया गया कोरोना का बी1617 वेरिएंट गंभीर चिंता का विषय है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हमें इस वेरिएंट के वायरस की सभी उप-वंशावली के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है ताकि वैश्विक स्तर पर इसे एक चिंता का विषय के रूप में वर्गीकृत किया जा सके।

 

डब्ल्यूएचओ की तकनीकी टीम की अध्यक्ष डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा है कि वायरस के इस स्वरूप को लेकर डब्ल्यूएचओ के विभिन्न दलों के बीच भी चर्चा हो रही है।

 

बी1617 वायरस  वेरिएंट को पहली बार भारत में पहचाना गया है जिसे था, डब्ल्यूएचओ ने एक अलग प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। हमें इस वेरिएंट के वायरस की सभी उप-वंशावली के बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी एपीआई टीमें और हमारी लैब टीमें आंतरिक रूप से बी1617 की बढ़ी हुई संप्रेषणता के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रही हैं ताकि हम इसे वैश्विक स्तर पर एक चिंता का विषय के रूप में वर्गीकृत कर सकें। साथ ही इस बात पर भी नजर है कि भारत एवं अन्य देशों में इस वायरस के प्रसार के बारे में क्या-क्या अध्ययन हो रहे हैं।

 

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि भारत में फैल रहा कोविड-19 का बी1617 वेरिएंट काफी संक्रामक है और यह वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता है।

 

एक साक्षात्कार में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि आज हम भारत में देख रहे हैं कि यह तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। भारत में इस वेरिएंट को पिछले साल अक्टूबर में पहचाना गया था। सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि बी1617 वेरिएंट म्यूटेट करता है जिससे इसका प्रसार तेजी से होता है। यह वायरस वैक्सीन से तैयार हुई एंटीबॉडीज को भी बेअसर कर सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें