spot_img

Darbhanga-Hayaghat : और जब ग्रामीणों ने बीडीओ को फोन कर कहा, दुकानें खुली हैं साहेब जी, फिर क्या हुआ

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट। अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चनखेरिया चौक स्थित मंगलवार को स्थानीय लोगो ने दूरभाष के माध्यम से प्रखंड विकाश पदाधिकारी राकेश कुमार व अंचलधिकारी कमल प्रसाद साह को लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में बताया कि एक किराना व्यवसाय शाम तक दुकान-खोलकर समान बेच रहे है, और ग्राहक का भीड़ जुटा रहे है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी दौरान प्रखंड विकाश पदाधिकारी राकेश कुमार व अंचलधिकारी कमल प्रसाद साह एंव अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष श्री राम ने ऑन द स्पॉट चनखेरिया चौक स्थित किराना दुकान पर पहुँचे तो देखे की दुकनदार पीछे से दरवाजा खोलकर समान बेच रहा है।

- Advertisement -

 

इसी दौरान अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन मामले मे दुकनदार को हिरासत मे ले लिया।इस संबध मे प्रखंड विकाश पदाधिकारी श्री कुमार व अंचलधिकारी श्री साह ने बताया की निर्देशानुसार किराना की दुकान 11 बजे सुबह तक ही खोलना है।

 

अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी व चनखेरिया चौक स्थित किराना व्यवसाय दिलीप कुमार साह ने अपना दुकान दोपहर तक खोलकर समान बेच रहे थे।

 

इसी बीच हायाघाट प्रखंड विकाश पदाधिकारी श्री कुमार व हायाघाट अंचलधिकारी श्री साह ने किराना व्यवसाय दिलीप कुमार साह को लॉकडाउन उल्लंघन कर दुकान खोलने के आरोप मे अशोक पेपर मिल थाना की पुलिश के हवाले कर दिया।

जानकारी अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएन राम ने देते हुए देशज टाइम्स को बताया कि हायाघाट प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार व हायाघाट अंचलधिकारी श्री साह के आदेश पर एक किराना व्यवसाय को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Health News: बिहार के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर? अब हर महीने वन टू का फ़ॉर, बेहतर इलाज, डॉक्टरों की मनमानी पर लगाम, पढ़िए...

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं: बिहार सरकार अब अपने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की गिरती साख और...

Rajgir Ropeway : राजगीर रोपवे फिर शुरू, आइए हसीन वादियों में हवाई सफर का मजा फिर से लीजिए ए हुजूर! सैलानियों में छाई मस्ती

राजगीर रोपवे: लंबे इंतजार के बाद अब आप एक बार फिर राजगीर की हसीन...

Bihar Politics: नया अध्याय JDU Legislative Leader जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, मिला बड़ा दायित्व, Nitish के बने फेवरिट!

JDU Legislative Leader: बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई...