back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

हायाघाट में दामाद बने हैं दुकानदार, करवा रहे खुशामद लॉकडाउन से कपड़ा व किराना व्यवसायियों की बल्ले-बल्ले, कहते हैं ग्राहक हमारी है मजबूरी दुकादारों की करनी पड़ रही जी हुजूरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हायाघाट। अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलहा, रतनपुरा, मल्हीपट्टी, शिवैसिंगपुर में खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन जारी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

यहां के व्यवसायी दुकान खोलकर खुलेआम दिन भर चला रहे है। पुलिस एवं अन्य गतिविधियों की सूचना मोबाइल के जरिए उनलोगो को मिलती रहती है। ऐसे में वे आसान तरीके से दुकानदारी करने के साथ ही मनमानी कीमत वसूल रहे है।

 

 

 

राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के कारण राज्य भर में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके दरम्यान सब्जी, राशन की दुकान 6 से 11 बजे तक खुले रहने का समय निर्धारित किया गया है।इसके अलावे सभी दुकाने बंद रहेगें।

 

सुबह छह बजे से ग्यारह बजे ही नही इसके बाद शाम तक लोग कपड़ा दुकान,किराना दुकान,बर्तन दुकान,रेडिमेड दुकान व मछली की दुकान पर जमघट लगा रहे है।स्थानीय प्रशासन शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही कर पा रही है।

 

सख्ती से लॉकडाउन के बाद भी सड़को पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है।ऑटो व रिक्शा समेत बाइक सवार खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है।लोगो ने आरोप लगाया कि अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलहा गांव मे कई होटल एवं दुकाने पुलिस की मिली भगत से खोले जा रहे है।

 

वहीं दुकान खुला होने की शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की भी,लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी। जिससे लोगों मे रोष की स्थिति है। लोग कहते हैं, दुकानदार दामाद की तरह खुशामद करवा रहे हैं और पुलिस उनकी सेवा में जुटी है।

 

सरकार की ओर से लॉकडाउन तो लगा दिया गया लेकिन शादी विवाह की मंजूरी मिली रही इस पर भी गाइडलाइन जारी कर दिया गया कि शादी होगी पर शादी मे मौजूदगी 50 की संख्या मे ही होगें।

 

ऐसे में जिनके घरों में शादी है उनके लिए खासकर कपड़ा, बर्तन,मनिहारी की वस्तुएं भी आवश्यक है। ऐसे में लोग घबराहट में बलहा,रतनपुरा,मल्हीपट्टी,शिवैसिंहपुर से सामान खरीदकर रख रहे है। इस मौके का फायदा उठाकर दुकानदार मनमानी करने मे लगे है।

 

पुलिस के चोरी छिपे शटर उठाकर ग्राहकों को अंदर बैठा लिया जाता है फिर उन्हे पुलिस का भय देते हुए सामान जल्दी लेने को कहा जाता है।

 

भला ग्राहक की भी मजबूर होती है।घबराहट मे आधा ध्यान अंदर आधे बाहर पुलिश की भय लगा रहता है।इसका फायदा दुकादारो को मिल रही है।ग्राहको से कोई भी वस्तुएं की कीमत दुगुना वसूली कर रहे है।

 

वहीं, दुकानदारो की लापरवाही, प्रशासन की ढ़िलाई के कारण बढ़ सकता है संक्रमण का मामला।  इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलधिकारी कमल प्रसाद साह ने देशज टाइम्स को बताया कि सभी जगहो पर निगरानी कि जा रही है। दोषियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (The shopkeepers have become sons-in-law in Hayaghat, the textile and grocery businessmen are getting battered by the happy lockdown, it is said that the customers are compulsive for the evaders)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मंगल मकर में, गुरु मिथुन वक्री: आज का राशिफल और उनके विशेष प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिक चेतना और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के संगम में, ग्रहों की चाल...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर?

स्मार्टफोन: भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा...

O Romeo Box Office Collection: क्या शाहिद कपूर की फिल्म तोड़ेगी ‘हैदर’ का रिकॉर्ड? जानें 7वें दिन की कमाई!

O Romeo Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शाहिद कपूर की 'ओ'रोमियो'...

NEET PG 2025 Counseling: कट ऑफ घटने से लाखों छात्रों को मिलेगा दाखिले का मौका

NEET PG 2025 Counseling: नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग से जुड़ा एक अहम अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें