spot_img

FROM THE EDITOR-IN-CHIEF: तू लौट गई फिर शिव की जटाओं में…

spot_img
- Advertisement -

 ब अवयवों से सुंदर/ तीन नेत्रों वाली चतुर्भुजी/ रत्नकुंभ/श्वेतकमल/वरद/अभय से सुशोभित/श्वेत वस्त्र धारणी/मुक्ता मणियों से विभूषित/करुणार्द्रचित्त/भूपृष्ठ को अमृत से प्लावित/दिव्य गंध/ त्रिलोकी से पूजित/सब देवों से अधिष्ठित/दिव्य रत्नों से विभूषित/ दिव्य माल्य अनुलेपन/ अब तू वैसा नहीं रहीं/ हे मातृ गंगे/संसाररूपी विष/ नाश करने वाली/ वंसंतप्तों को जिलाने वाली/ तुझ गंगा के लिए अब मेरे नमस्कार नहीं हैं/

- Advertisement -

हे मां/क्षमा/ सबकी संशुद्धि करने वाली/ पापों को बैरी के समान नष्ट करने वाली/ भुक्ति/ मुक्ति/ भद्र/ भोग/ उपभोगों को देने वाली हे भोगवती/ जगत् की धात्री/ तीन शुक्ल/ संस्थावाली/ हे क्षमावती/ लिंग धारणी नंदा/ अमृत की धारारूपी/ नारायण्यै नमोनम: नारायणी/संसार की मित्ररूपा/पृथ्वी शिवामृता/ सुवृषा/ फंदों के जालों को काटने वाली/ अभित्रा/शांता/ वरिष्ठा/ वरदा/ उत्रा/ सुखजग्धी/ संजीवनी/ ब्रहिष्ठा/ ब्रह्मदा/सब आपत्तियों को नाश करने वाली/ हे मंगला/आर्तिको हरने वाली/ निर्लेप/ दुर्गों को मिटाने वाली/ दक्षा/हे गंगे! अब ना आप मेरे आगे रहें/आप मेरे पीछे भी ना रहें/

- Advertisement -

हे गंगे! तू आदि मध्य और अंत सब में है/ सर्वगत है/ तू ही आनंददायिनी है/तू ही मूल प्रकृति है/ तू ही पर पुरुष है/ हे गंगे ! तू परमात्मा शिवरूप है/ हे शिवे! रोगी/ रोग से विपत्ति वाला विपत्तियों से/ बंधन से/ डर से डरा हुआ पुरुष/ छूट जाता है/सब कामों को पाता है/ मरकर ब्रह्म में लय होता जाता है/ वो स्वर्ग में दिव्य विमान में बैठकर जाता है/ फिर ये शारीरिक पाप/ पारुष्य/ अनृत/ चारों ओर पिशुनता/ असंबद्ध प्रलाप/

- Advertisement -

हे गदाधर! यह सत्य/ सत्य है/ इसमें संशय नहीं/पितरों को संसार से उबारती/ शिवा/ गंगा/ विष्णु मुख्या पापनाशिनी/ रेवती भागीरथी/ श्वेत मगर पर बैठी/ श्वेतवर्ण/ है तीनों नेत्रों वाली/ सुंदर चारों भुजाओं में कलश/ खिला कमल/ अभय/ अभीष्ट लिए/ ब्रह्मा/ विष्णु/ शिवरूप/ है चांदसमेद/ अग्र भाग से जुष्ट/ सफेद दुकूल पहने हुई जाह्नवी/ ब्रह्माजी के कमंडल में विराजती/ शिवजी की जटाओं में रह जटाओं का भूषण बनी/ जन्हु महर्षि की कन्या/ पापों को नष्ट करने वाली भगवती/ भागीरथी/ तुम कहां हो/

तय है/धराओं से तेरी धरा/अगल/थलग/विपरीत/सार्थक/कहीं/अब/ दिख नहीं रहा/रहे भी क्यों/हे माते/तेरी एक बूंद/जीवन को अमृत्व देने वाला है/तेरी एक बूंद से शमशान पवित्र हो उठता है/अंतिम संस्कार की आग ऊर्जान्वित हो उठती है/आग को समुच्य मिल जाता है/ तेरी एक बूंद हमारी मर्यादा/संस्कृत हमारे स्वभाव में रचा/बसा है/

सोच/विचार/मनन/चिंतन/सब प्रकार के अनर्थ/भय से/ संस्कारों/नैतिकता को स्वाहा करते/ नपुंसक मंत्रों का मानों हमने अंत/नमः/को कहीं सिंचित/अनाचार को बलपूर्वक/स्वीकार/अधर्म को अख्तियार कर लिया है/

हे मां! आप लोगों के पापों का क्षय करके उन्हें जीवन मृत्यु के चक्कर से बाहर निकाल/मोक्ष प्रदान करती हैं/ जीवन में मनचाही/ सफलता/गंगा में स्नान करते समय/ सभी पापों की क्षमा/ मांगने/ मुक्ति प्राप्ति की प्रार्थना/अब मैं आपसे क्यों करूं/आप की शीतल प्रवाहित जल में/खून के असंख्य छीटें/सन/मिल/लुप्त/गुप्त/प्रवाहित हो चुके/

पानी का रंग/जल का स्वाद/दानवी/मानवों के लायक अब शेष/बचा कहां/

निर्मलता/कोमलता/वही स्वच्छता/अब अकिंचन/यथावत/सिंचित/पुष्पित/रहा/बचा/ मानवों के कलंक/धोते-धोते/अब आपके हाथ/स्थिर/यथावत/बचे कहां/

आपके सिरहाने/लाशों के अनगिनत/असंख्य/दुर्गंध/क्या आपको विचलित नहीं करती/तब भी आप/धरा पर/बहती रही हैं/बहती/खुद रास्ता/तलाशती/हवाओं के अंधेरे/उसकी रोशनी में/बहकती/तभी भी थक नहीं रहीं/

मृत्युकाल/एक बूंद/आपके जल/स्वर्णद्वार खोल/उसकी भरपाई में/समर्थ है/मगर यहां तो/अस्थि/भी तेरे ही हाथों/तुच्छ मानव/बंटोरने को बाध्य करता/वहीं छोड़/कलंकित बन बैठा है/तब भी तू धरा पर है/जीवनप्रदायिकनी बनी/कल-कल बहती/हंसती/मुखाग्नि भी दे रही/पंचतत्व में/खुद के साथ/विसर्जित भी कर रही/

याद है/भरतवंश/ शान्तनु/ प्रतापी राजा/ वो गंगा तट पर आखेट/ गंगा पर पड़ती शान्तनु की नजरें/ विवाह की चाहत/और हे माता गंगे/आपका शर्त/ आप जो कुछ भी करेंगी/ राजा कोई प्रश्न नहीं करेंगे/ हे गंगे/ एक के बाद एक सात पुत्र हुए/हे गंगे उन सभी को आपने नदी में फेंक दिया/ राजा मौन रहे/ आठवां पुत्र/वही नदी/ फेंकने पहुंची हे माते/ शान्तनु की आपत्ति/ और टूटता उनका वचन/ हे गंगे/ अपना विवाह रद/ आपका स्वर्ग वापस जाना/

हे ब्रह्मा के कमंडल से जन्मी गंगा/ नहीं माता/कदापि नहीं/मैं मान बैठा/अब तू/बहकर/अमृत्व समेटे/धरा को छोड़/उन जटाओं में फिर/समाहित/एकत्रित/सिमट चुकी है/जहां से उतरी थी/तेरा अंश अब अगर कहीं शेष है/बचा/तो वह शिव की जटाओं में/ निर्बाध स्थिर है/जहां से/अब तूझे/कोई भागीरथ भी उतार ना पाएगा/शिव की जटा से छोटे से पोखर में उतरी/ सात धाराओं में प्रवाहित/अब तू कंचित/देव तुल्य बची कहां/

मैली सूरत/तेरी/दिखती/धिक्कारती है/तुच्छ मानवों का/संहार/अकारण मौत/पवित्रता की द्वंदात्मक अभिव्यक्ति/ जीवनरेखा/ हर संस्कृति/ जन समुदाय/ सभ्यता/ किसी प्रतीक की जरूरत/ जीवन की अलग स्तर/ कुंभमेलों की ताकत/ हमनें ढ़लान पर छोड़/ तटों पर शवों की डीएनए/उसकी पहचान करने तक की स्थिति में नहीं/बचे/रहे/

हमेशा से हमारी संस्कृति/आध्यात्म/हमारे धर्म में सरोकार/ प्रेरणा का आधार/ वही प्रतीक/गंगा को बचाना/ शुद्ध रखना/ हमारे अस्तित्व/ हमारी जरूरत/ लोगों के उत्साह/ उसकी मंशा/स्वभाव में अब रहा कहां/तू लौट गई फिर शिव की जटाओं में/लौट जा/शायद वही/उस हिमालय से दूर/उन जटाओं में ही तुम्हारे अंश/अब शेष/व्यर्थ नहीं जाएगा/उसी में उसका अस्तित्व/बचा/शेष रह पाएगा/

Deshaj Times Hindi Weekly Magazine Issue May 16, 2021
Deshaj Times Hindi Weekly Magazine Issue May 16, 2021
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth

Patna University Admission News: पहली मेरिट लिस्ट जारी, 88.6% कट-ऑफ ने उड़ाई नींद! जानें पूरी बात

पटना विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2026-30 के लिए पहली मेधा सूची जारी की है। इसमें राजनीति विज्ञान का कट-ऑफ 88.6% और जूलॉजी का 85% रहा।#PatnaUniversity,#AdmissionNews,#BiharEducation