back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

नेपालः ओली के पीएम पद की शपथ को लेकर विवाद, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

काठमांडू। अल्पमत में आने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एकबार फिर नेपाल के पीएम बनने वाले केपी शर्मा ओली से विवादों से नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हाल ही में फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले ओली इसबार शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा बोले वाक्य को न दोहराकर राष्ट्रपति पद की गरिमा को आघात पहुंचाया है। इसे लेकर ओली के खिलाफ याचिकाओं की बाढ़ सी आ गई है।

 

सुप्रीम कोर्ट में कई लोगों की ओर से दायर याचिका में ओली को दोबारा पीएम पद की शपथ लेने के आदेश देने की मांग की गई है।

 

राष्ट्रपति भंडारी ने शुक्रवार को ओली को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई लेकिन पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए ओली ने ईश्वर, देश और लोगों को साक्षी मानकर शपथ लेने की बजाय केवल देश और लोगों को साक्षी मानकर शपथ ली। जबकि राष्ट्रपति ने संविधान में निहित भाषा के अनुसार ईश्वर, देश और लोगों को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाला वाक्य बोला था। नियम और परंपरा के अनुसार ओली को यही वाक्य दोहराना था, लेकिन वैसा उन्होंने नहीं किया।

 

इसके बाद उनके इस आचरण की कड़ी निंदा के साथ ही इसके खिलाफ याचिकाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी याचिकाओं में कहा गया है कि ओली द्वारा शुक्रवार को ली गई शपथ अवैधानिक है। इसलिए उन्हें दोबारा शपथ लेने के लिए आदेश दिया जाए।

 

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति द्वारा उसी वाक्य को दोबारा बोले जाने पर उसे सही रूप में दोहराने की जगह ओली ने कह दिया- इसकी कोई जरूरत नहीं है। ऐसा कहकर ओली ने राष्ट्रपति पद की गरिमा को आघात पहुंचाया है। इसलिए ओली के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें