back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिटी अस्पताल के संचालक, मामले की मुख्य आरोपी अस्पताल की मैनेजर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
बलपुर। जबलपुर में नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन मामले में एसआईटी और जबलपुर की ओमती थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ओमती थाना पुलिस ने सिटी अस्पताल के संचालक और मामले के मुख्य आरोपित सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत मोखा और अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री शुक्ला को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मामले की जांच में सहयोग न करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप है।
एसआईटी को यह पुख्ता सबूत मिले हैं कि मौका की पत्नी जसमीत और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर सोनिया खत्री इस पूरे गोरखधंधे में मोखा की अहम राजदार रही है। पुलिस लगातर बीते कई दिनों से घर के लोगों से मामले की जानकारी ले रही थी, लेकिन जांच में सहयोग न करने और कई अहम साक्ष्यों को छुपाने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।
मौखा की पत्नी और सिटी हॉस्पिटल की मैनेजर दोनों पर नकली रेमडेसिविर मामले में सबूत मिटाने के भी आरोप है। मामले की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी के सदस्य और जबलपुर के एडिशनल एसपी रोहित कासवानी का कहना है कि मौखा की पत्नी और हॉस्पिटल की मैनेजर के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है और अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
मोख के बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस ने मोखा के बड़े बेटे हरकरण मोखा की तलाश तेज कर दी है। उसकी तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। आपको बता दें कि हरकरण मोखा पर इस काले खेल में नकली आईडी का उपयोग करने का आरोप है। इसी फेक आईडी के जरिए उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए थे। लिहाजा अब मोखा परिवार के तीन लोग पुलिस की जांच का हिस्सा बन गए है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखनऊ में गूंजेगी शहनाई, कुलदीप यादव की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जुटेंगी हस्तियां!

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे और अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने...

आईपीओ: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह आने वाले नए पब्लिक इश्यूज और लिस्टिंग

IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों के लिए कई बड़े अवसर खुलने...

धुरंधर 2 का जलवा: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर!

Dhurandhar 2 News: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के साये में चैत्र नवरात्रि, जानें इसका प्रभाव

Chaitra Navratri 2026: चैत्र मास की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले नौ दिवसीय पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें