back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

सुपौल में दो पक्षों के बीच तनातनी में एक-दूसरे पर तेजाब से हमला, पांच गंभीर रूप से झुलसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित कुसहा पंचायत के मचहा वार्ड नं. 12 में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई।
देखते ही देखते दोनों ओर के लोग उग्र हो गए औऱ एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड फेंक दिया। अचानक हुई इस घटना में अनमोल यादव के परिवार के चंद्रशेखर कुमार, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार, अमित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गएं। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड फेंक दिया। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन सभी की प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि अनमोल यादव के पड़ोस में रहने वाले रूपेश साह के घर पर सोमवार की शाम पूजा हो रही थी। पूजा के बाद सभी लोग जगह-जगह लावा का छिड़काव करने लगे। इसी क्रम में अनमोल यादव के घर में भी लावा और जल का छिड़काव कर दिया गया।
अनमोल यादव के परिवार ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने घर में रखे एसिड से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Toxic Release Date: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टली, अब मार्च नहीं इस महीने पर्दे पर आएगी फिल्म

Toxic Release Date: फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का इंतजार कर रहे...

आधुनिक फीचर्स से लैस टॉप Bikes Under 2 Lakh: जानें क्या हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस!

Bikes Under 2 Lakh: क्या आप 2 लाख रुपये से कम के बजट में...

Smartphone Storage: आपके फोन के लिए सही विकल्प क्या है?

Smartphone Storage: स्मार्टफोन में डेटा की बढ़ती खपत ने इंटरनल मेमोरी और एक्सटर्नल स्टोरेज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें