back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

डॉक्टर्स की दो अमेरिकी शीर्ष संस्थाएं भारतीय कोरोना मरीजों को मुफ्त में देंगी कंसलटेशन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वॉशिंगटन। अमेरिका में डॉक्टर्स की दो शीर्ष संस्थाएं मुफ्त में भारतीय मरीजों को कंसलटेशन उपलब्ध कराएंगी। भारत में कोरोना का दूसरी लहर ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को हिलाकर रख दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरीजन (एएपीआई) और गैर लाभकारी संस्था सेवा इंटरनेशनल के मेडिकल विंग ‘डॉक्टर्स फॉर सेवा’  मिलकर भारत में कोरोना से जूझ रहे मरीजों की मदद करने के लिए मुफ्त में इलाज और सलाह दे रहे हैं। यह डॉक्टर्स ई-ग्लोबल डॉक्टर्स ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के जरिए मरीजों को सलाह और मदद दे रहे हैं।

 

ई-ग्लोबल डॉक्टर्स ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. स्रीनी गंगासिनी ने बताया कि पिछले दस दिनों में एएपीआई और डॉक्टर्स फॉर सेवा के 100 वॉलंटियर फिजिशियंस ने पंजीकरण कराया है। इस प्रकिया के दौरान 2000 कोरोना के मरीजों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 500 मरीजों की मेडिकल काउंसलिंस की जा चुकी है।

 

सेवा से जुड़े वॉलंटियर्स के डॉक्टर्स मरीजों की भाषा में ही उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। यह लोग छोटे और ग्रामीण इलाके के मरीजों की भा मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत के कर कोने जम्मू, कोलकाता से तमिलनाडू सभा राज्यों से मरीज सामने आर रहे हैं।

 

 एएपीआई के अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गोटीमुकाला ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप और जूम वेबिनार के जरिए 1000 से अधिक मरीजों की रोज काउंसिलिंग का जा रही है।

सेवा इंटरनेशनल के डॉ. प्रसाद गरिमेला ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिन लोगों को हल्के लक्षण हैं उन्हें इमरजेंसी रूम से बाहर रखा जाए और उनका पता लगाया जाए जिन्हें अस्पताल जाने की जरूरत है।

 

सेवा इंटरनेशनल के डॉ. अरुण कंकनी ने बताया कि लोग लागातार दान कर रहे हैं और हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका  के नागरिक और मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, ह्यूसटन और टेक्सास स्थित एक गैर लाभकारी संस्था है जो आपदा प्रंबधन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम करती है। (sewa-international-aapi-doctors-hold-free-online-consultatio)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें