back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रांची के एसएसपी एसके झा निकले सिविल ड्रेस में लॉकडाउन का हाल जानने, हवलदार ने रोका-कहा, पहले ई-पास दिखाओ, फिर जानिए क्या हुआ हवलदार का

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। लॉकडाउन की हकीकत जानने निकले रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से हवलदार ने ई-पास मांग दिया। यह मामला बीते 16 मई की रात की है, जब एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा अपनी निजी गाड़ी से लॉकडाउन की हकीकत जानने के लिए सिविल ड्रेस में निकले थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी दौरान वह मुरी ओपी स्थित झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर पहुंचे। बॉर्डर पर तैनात हवलदार जनार्धन मंडल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ स्वास्थय सुरक्षा सप्ताह का सख्ती‍ से पालन कराने में जुटे थे। हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे।

- Advertisement -

 

इसी दौरान रांची एसएसपी  सिविल ड्रेस में अपनी निजी गाड़ी से वहां पहुंचे। हवलदार जनार्धन मंडल ने एसएसपी की गाड़ी को भी रोका और ई-पास की मांग की। ई-पास नहीं दिखाने पर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान जनार्धन मंडल एसएसपी को पहचान भी नहीं पाये। एसएसपी के बॉडीगार्ड भी बिना ड्रेस में थे।

हवलदार के इस काम से रांची एसएसपी काफी प्रभावित हुए और उनके हौसला अफजाई के लिए 500 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी सुरक्षा सप्ताह की हकीकत जानने निकले थे कि जिले में सरकार के जारी निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिद्धांत चतुर्वेदी: जब स्कूल में लुक को लेकर उड़ता था मजाक, बोले – बालों को स्ट्रेट करने की करता था कोशिश

Siddhant Chaturvedi News: बॉलीवुड के चमकते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो...

JEE Main जनवरी सत्र के परिणाम: कोटा ने फिर लहराया सफलता का परचम, 7 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई-मेन्स जनवरी सत्र के नतीजों ने...

जियो प्लान: ₹5 प्रतिदिन में पाएं साल भर की टेंशन फ्री वैलिडिटी, जानें इस प्लान के फायदे

Jio Plan: भारत के टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, जियो ने एक...

अजीत पवार विमान दुर्घटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री की मौत का रहस्य, CBI जांच की मांग पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

अजीत पवार विमान दुर्घटना: महाराष्ट्र की सियासत में एक विमान हादसे ने गहरी साजिश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें