back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

मुंबई तट पर जहाज डूबने से 26 की मौत, 49 अभी भी लापता

spot_img
- Advertisement -
– आईएनएस कोलकाता 61 कर्मचारियों और 22 शव के साथ देर रात पहुंचेगा मुंबई 
– लापता 49 लोगों की तलाश में नौसेना ने चला रखा है खोज एवं बचाव अभियान 
 
ई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवात तूफान ताउते के दौरान समुद्री लहरों में फंसकर एफकॉन्स कंपनी का जहाज बार्ज पी-305 डूबने से 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी भी 49 लोग लापता हैं। इन सभी की तलाश में नौसेना ने लगातार तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है।
बचाए गए 186 में से 125 कर्मचारियों को लेकर बुधवार सुबह नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि मुंबई बंदरगाह पर लौट आया है। चार लोगों के पार्थिव शरीर आज सुबह मुंबई लाये जा चुके हैं। बाकी बचाए गए 61 कर्मचारियों और 22 शव लेकर आईएनएस कोलकाता आ रहा है जो बुधवार की देर रात तक मुंबई बंदरगाह पहुंचेगा।  
 
अरब सागर में उठे ताउते तूफान में सोमवार को मुंबई के बांबे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगा बार्ज पी-305 समुद्र में बह गया था। ओएनजीसी ने सोमवार को शुरू में कहा था कि एफकॉन्स के बार्ज पी-305 में 273 कर्मचारी सवार थे लेकिन बाद में संख्या को संशोधित करके 261 कर दिया गया।
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने सोमवार की देर शाम ही जहाज पर सवार 261 कर्मियों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इसके बावजूद समुद्र में तेज हलचल के कारण विषम परिस्थितियों में पी-305 जहाज मुंबई से 35 मील दूर डूब गया। नौसेना ने तीन दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में 186 कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें से 125 कर्मचारियों को लेकर बुधवार सुबह नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि बचाव दल के साथ मुंबई बंदरगाह पर लौट आया है।
 
नौसेना प्रवक्ता के अनुसार आईएनएस कोच्चि से ही चालक दल के चार सदस्यों के पार्थिव शरीर भी लाये गए हैं।आईएनएस कोलकाता बचाए गए बचे 61 लोगों को लेकर देर रात तक मुंबई बंदरगाह पहुंचेगा।
इसी जहाज से ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए चालक दल के 22 अन्य सदस्यों के पार्थिव शरीर लाये जाएंगे। भारतीय नौसेना का खोज और बचाव (एसएआर) अभियान आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। 
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्यास, बेतवा, तेग, पी-8आई समुद्री निगरानी विमान, चेतक और सीकिंग हेलीकॉप्टर अभी भी खोज अभियान में लगे हैं।तटरक्षक बल ने भी नौसेना की मदद के लिए अपने दो जहाजों को तैनात किया है। 
प्रवक्ता के अनुसार गुजरात तट पर ऑपरेशन पूरा करने के बाद आईएनएस तलवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहे अन्य तीन नौसैनिक जहाजों के साथ रेस्क्यू मिशन में शामिल होने के लिए डायवर्ट किया गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel के इस प्लान से अब IPL 2026 के सभी मैच देखें मुफ्त!

IPL: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरटेल ने पेश किया ऐसा प्लान जिससे...

रॉयल एनफील्ड 350: क्लासिक 350 ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, बनी कंपनी की गेमचेंजर

Royal Enfield 350: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना...

Darbhanga News: निस्वार्थ सेवा, क्षमा और नैतिक साहस की मिसाल कमतौल का राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सव, पढ़िए...

राजकीय रामनवमी मेला अहल्यास्थान: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का उत्सवबिहार के कमतौल स्थित...

Vivo V70 FE का Smartphone Launch: 200MP कैमरा और आईफोन जैसे डायनामिक आइलैंड फीचर के साथ मचेगा धमाल!

Smartphone Launch: भारत के तकनीकी बाजार में एक और हलचल मचने वाली है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें