back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

अररिया से सटी सीमा पर नेपाल की ओर से बिजली पोल लगाने का बिहार के जवानों ने दिया मुंड तोड़ जवाब, कार्यों को रोका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल। बिहार में अररिया जिले के सीमा से सटी सीमा पर नेपाल बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रोक दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

एसएसबी के मेजर राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पिलर संख्या 222 से लेकर 223 तक नेपाल सरकार के बिजली विभाग द्वारा तिलयुगा नदी के किनारे नया बिजली का पोल अनाधिकृत रूप से लगाए जाने की सूचना मिली।मामले की गंभीरता को देख एसएसबी के मेजर ने कुनौली कैम्प के इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत नायक को आदेश देते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर काम रोकने का निर्देश दिया।

 

 

राजेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर रंजीत नायक स्थल पर पहुंच कर तत्काल काम को रोक दिया। नक्शा क्लीयर होने के बाद कार्य कराया जाएगा। तिलाठी चौकी एपीएफ के इंस्पेक्टर सुशील केसी ने बताया कि नो मेंस लैंड की मापी कराई जाएगी। जब तक दोनों देशों का नक्शा क्लीयिर नहीं हो जाता है तब तक के लिए काम करने से मना कर दिया गया है।

 

जानकार बताते हैं कि कुनौली से भीमनगर के बीच दर्जनों मिसिंग पिलर गायब है। कुनौली से लेकर भीमनगर के बीच कई पीलर जो कुछ दिन पहले तक देखा जा रहा था अचानक से गायब हो गया। कई बार इंडो नेपाल के अधिकारियों की बैठक में भारतीय अधिकारियों द्वारा इस मामले को उठाया भी गया। बैठक में हामी तो भर दी जाती है लेकिन बाद में सभी भूल जाते हैं। अररिया से सटी सीमा पर नेपाल की ओर से बिजली पोल लगाने का बिहार के जवानों ने दिया मुंड तोड़ जवाब, कार्यों को रोका

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Sierra की धूम: 10,000 से ज्यादा डिलीवरी, 1 लाख बुकिंग पार, जानिए क्यों बनी नंबर 1 SUV!

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी नई गाड़ी की एंट्री होती...

Amazon पर Vivo X200 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी डील: ₹15,000 की सीधी छूट!

Vivo X200 Pro: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर आकर्षक डील्स का दौर जारी...

Bollywood Holi Scenes: बॉलीवुड की वो फिल्में, जहां होली ने बदल दी कहानी की पूरी दिशा!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और गुलाल का नहीं, बल्कि हिंदी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें