spot_img

बंगालः चक्रवात का रौद्र रूप शुरू, मुरीगंगा नदी का तटबंध टूटा, कपिल मुनि मंदिर में समुद्री पानी घुसा, लोगों में भगदड़

spot_img
- Advertisement -
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवात से पहले राहत और बचाव को लेकर ममता बनर्जी अपनी सरकार की पीठ भले थपथपा रही थीं लेकिन चक्रवात के रौद्र रूप के सामने व्यवस्थाएं बौनी नजर आ रही हैं।
यास चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया एक घंटे पहले शुरू हुई हैं। अब दक्षिण 24 परगना के गंगा सागर तट पर स्थित ऐतिहासिक कपिल मुनि मंदिर के अंदर समुद्र का पानी प्रवेश कर चुका है। यह काफी ऊंचाई पर स्थित है और इस मंदिर में पानी कभी नहीं घुसता। यहां आसपास रहने वाले लोग पशुओं को लेकर इधर-उधर भागते और जान बचाते नजर आ रहे हैं।
गंगासागर तट पर स्थित कपिलमुनि मंदिर अपेक्षाकृत ऊंचे स्थान पर है, लेकिन वहां भी समुद्र का पानी पहुंच गया है। गंगासागर में कपिल मुनि मंदिर के नीचे तक समुद्र का पानी पहुंच चुका है।
आज सुबह तक मंदिर में रहने वाले लोग थे। वे मंदिर छोड़ने को तैयार नहीं थे लेकिन धामरा में लैंडफॉल के बाद समुद्र का पानी बढ़ने लगा और गांव दर गांव जलमग्न होने लगे हैं तो प्रशासन ने उन्हें फौरन हटा दिया है। समुद्र का पानी इलाके में प्रवेश कर रहा है। कपिल मुनि आश्रम में पानी प्रवेश कर चुका है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20,000 घर पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।। काकद्वीप इलाके में समुद्र का पानी प्रवेश कर गया है।
जानकारी के अनुसार मुरीगंगा नदी का तटबंध भी टूट गया है। कई इलाकों में बांध टूटने के कारण समुद्र का पानी घरो में घुस रहा है। लोग अपने घर छोड़ कर भागने के लिए विवश हो रहे हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...