दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता और हैदराबाद के लिए 5 जुलाई से नई उड़ान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो ने एक-एक जोड़ी नई उड़ान के टाइम टेबल जारी कर दिया है। दरभंगा से इन शहरों के लिए आरंभिक किराया भी जारी किया है। किराया भी घोषित कर दी गई है।
दरभंगा से कोलकाता और हैदराबाद के लिए र्बुंकग शुरू हो गई है। ये दो जोड़ी फ्लाइटें हर दिन उड़ान भरेंगी। इंडिगो पहली बार दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू कर रहा है।
दरभंगा एयरपोर्ट से पिछले साल 8 नवंबर से विमानों की आवाजाही शुरू की गई थी। अभी यहां से दिल्ली व मुंबई के लिए दो-दो जोड़ी जबकि कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट आती जाती है। नये विमानों के शुरू होने से यात्रियों के पास विकल्प बढ़ेगा।
साथ ही हैदराबाद और कोलकाता के लिए अब दो दो जोड़ी विमानों की सुविधा मिलेगी। विमानन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इसका लाभ यात्रियों को भी मिलेगा।
विमान सं- सेक्टर- प्रस्थान – आगमन किराया
6ई 6919- काेलकाता से दरभंगा 1.10 बजे – 2.25 बजे 3967
6ई 6921- दरभंगा से काेलकाता 2.55 बजे – 4.10 बजे 3375
6ई 6923- हैदराबाद से दरभंगा 10.15 बजे – 12.15 बजे 41376
ई 6924- दरभंगा से हैदराबाद 12.45 बजे – 2.45 बजे 4005