spot_img

मृत्युंजय ने कहा, मिथिला के बाल प्रतिभावान खिलाड़ियों को लूंगा गोद

spot_img
- Advertisement -

मृत्युंजय ने कहा, मिथिला के बाल प्रतिभावान खिलाड़ियों को लूंगा गोद

- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिलांचल के बच्चों में अगर खेल में कुछ कर दिखाने का दम होगा,  किसी भी खेल के क्षेत्र में यदि उनका उभार देखने को आएगा लगेगा उसे तराशने की जरूरत है तो ऐसे बच्चों को मैं गोद लूंगा। उसे आगे बढ़ाऊंगा। हर संभव मंच मुहैया कराऊंगा जिससे वह इस इलाके साथ प्रदेश, देश का नाम राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर खुद को खड़ा महसूस करेगा यह मेरा आपसबों से वादा है  यह मेरा सपना है। कहा कि मेरी मातृभूमि हर विधा में आगे बढ़े यहां के होनहार बच्चों का नाम हर क्षेत्र में आगे बढ़े। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में रुपया रुकावट नहीं बनेगी यह मेरा आपसे वादा है। साथ ही साथ मिथिलावासी मां जानकी की चर्चा अवश्य करें क्योंकि वो हमारी गौरव हैं। यह बात बुधवार को मां जानकी सेना के राष्ट्रीय संस्थापक मृत्युंजय झा ने मदर्स केयर इंग्लिश स्कूल कमतौल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक,खेल खुद समेत कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- Advertisement -

मृत्युंजय ने कहा, मिथिला के बाल प्रतिभावान खिलाड़ियों को लूंगा गोद

- Advertisement -

कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जिवेश कुमार, मां जानकी सेना के संरक्षक मृत्युंजय झा, पूर्वांचल मंत्री शरत झा, प्रो. अजीत प्रसाद, पूर्व मुखिया रंजीत ठाकुर, जिप सदस्य पति उमेश ठाकुर, सेवानिवृत शिक्षक चंद्रभूषण ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व चरित्र निर्माण पर भी जोर दिया जाना चाहिए। शरद झा ने कहा कि माध्यम हिंदी हो या अंग्रेजी, कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आप पढ़ाएंगे, बच्चे पढ़ेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। निदेशक सुमित कुमार ने आगत अतिथियों को पाग चादर से स्वागत कर उपस्थित अभिभावकों का अभिवादन करते हुए आकांक्षाओं पर खरा उतरने का सार्थक प्रयास करने की बात कही। मंच संचालन शिक्षक अजय दास ने किया। मौके पर सफल  प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि ने शील्ड मेडल प्रदान किया। धन्यबाद ज्ञापन प्राचार्य नृपेंद्र ठाकूर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

इंसेट यह भी पढ़िए,
पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद गांव के स्व. मुनेश्वर सहनी के पुत्र लक्षमन सहनी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कमतौल थानाध्यक्ष धरम पाल ने बताया कि लक्ष्मण सहनी पर 29 मई को कमतौल थाना में पॉस्को एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar