spot_img

Darbhanga News: टीकाकरण प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा, डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने कहा, 10-11 जून को 18+ सभी सरकारी शिक्षक व उनके परिजनों काे दिया जाएगा टीका

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा। दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में टीकाकरण प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 10 एवं 11 जून को 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी सरकारी शिक्षक एवं उनके परिजनों का बनाये गए विशेष टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण करा दिया जाए। निजी स्कूल के शिक्षकों के लिए उनके निजी विद्यालय संघ के प्रतिनिधि से वार्ता कर किसी एक स्थल पर टीकाकरण एक्सप्रेस भेज कर सभी निजी शिक्षकों का टीकाकरण करा दिया जाए।

- Advertisement -
Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11
Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11 | Deshaj Times

शत प्रतिशत जीविका दीदी का टीकाकरण कराने के लिए सभी प्रखंडों के बीपीएम को सख़्त हिदायत दी गई है कि वे शत-प्रतिशत जीविका दीदियों का शीघ्र टीकाकरण करा दें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अलीनगर और गौड़ाबौराम में जल्द होगा छात्रावास का निर्माण |जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा - मोदी के 12 साल ' गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, वंचित वर्गों के नाम '

गौड़ाबौराम प्रखंड में विगत 07 दिनों से टीकाकरण की धीमी गति रहने के लिए वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

हनुमाननगर एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी को भी टीकाकरण में तेजी लाने की चेतावनी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11 | Deshaj Times
Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11 | Deshaj Times

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को सभी प्रखंडों से समन्वय स्थापित कर टीका की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्ता अभिषेक पलासिया, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति विशाल कुमार, डीपीएम जीविका मुकेश तिवारी सुधांशु, यूनिसेफ के डॉ ओंकार चंद्र एवं डॉ शशिकांत सिंह, डब्ल्यूएचओ डॉ वाशव राज, यूएनडीपी के डॉ पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन संजय देव कन्हैया एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11 | Deshaj Times
Block wise review of vaccination progress, DM Dr. Thiagarajan SM said, 18+ all government teachers and their families will be given vaccine on June 10-11 | Deshaj Times

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ₹1,72,00,000 करोड़ का महाघोटाला! शेयर बाजार के नाम पर टाइल्स कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे बनाया अपना साइबर शिकार

Bihar Fraud: पटना में शेयर बाजार में निवेश के बड़े मुनाफे का लालच देकर एक टाइल्स कारोबारी से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू#BiharFraud,#PatnaCrime,#InvestmentScam

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation