spot_img

बड़ी खबर: लखीसराय के किऊल-हरोहर नदी में डूबने से तीन भाई-बहन की मौत, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
पटना/लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव स्थित किऊल हरोहर नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया।

थानाध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया

रामचंद्रपुर गांव के चार भाई बहन किऊल नदी में स्नान करने गए थे। इस दौरान दो सगे भाई-बहन और एक अन्य चचेरे भाई की डूबकर मौत हो गई। एक अन्य अंकित कुमार स्नान करने के दौरान डूबते-डूबते बच गया।
पुलिस के मुताबिक डूबने वाले तीनों भाई-बहन की पहचान सुबोध सिंह के पुत्र रोहित कुमार (14), उसकी बहन खुशी कुमारी (12) और उसके चचेरे भाई कारू सिंह के पुत्र राजा कुमार (21) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने राजा कुमार का शव खोज निकाला है, जबकि दो अन्य भाई-बहनों के शव का पता लगाने के लिए गोताखोर का सहारा लिया जा रहा है।
हादसे के बाद उनके परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल किऊल हरोहर नदी के उस पार रामचंद्रपुर गांव के पशुपालकों का बथान है और खेती बारी होती है। यहां पर दो साल के अंदर छह लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।
मृतकों के दादा भोला सिंह और उनके पुत्र कारू सिंह ने कहा कि सभी भाई-बहन घर से सुमन चौक स्थित किऊल हरोहर नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से रोहित कुमार, खुशी कुमारी और चचेरे भाई राजा कुमार की डूबकर मौत हो गई, जबकि राजा कुमार का छोटा भाई अंकित कुमार बाल-बाल बच गया। अभी वह बेहोशी की हालत में है।
lakhisarai-news-three-brothers-and-sisters-died-due-to-drowning-in-kiul-harohar-river-of-lakhisarai-patna-read-full-news
Lakhisarai news: Three brothers and sisters died due to drowning in the Kiul-Harohar river of Lakhisarai, Patna read full news | Deshaj Times 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News: छात्रों के लिए ….BPSC परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, समस्तीपुर मंडल चलाएगा अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनें, जानें रूट और समय

BPSC परीक्षा स्पेशल ट्रेनें: अगर आप बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास...

Bihar News: बिहार में नए बस किराया का दिशा निर्देश जारी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

बस किराया दिशानिर्देश: बिहार में बस किराए में संभावित बढ़ोतरी के बीच, परिवहन विभाग...

Darbhanga News: बिरौल में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया ‘मन को मिलती है अद्भुत शांति’

Bhagwat Katha: बिरौल के डुमरी गांव में परम श्रद्धेय विनोद जी महाराज के सानिध्य...

Bihar News: बिहार राजस्व सेवा की हड़ताल अवैध, डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी, डीएम को मिला ‘फ्री हैंड’

बिहार राजस्व सेवा: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अगर आप भी...