back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

एक सप्ताह पहले लाखों की लागत से बनी सड़क कई जगह धंसी, लोगों ने वीडियो बनाकर किया VIRAL

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
सुपौल। जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज द्बारा बनाये गए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती है।
पिपरा प्रखंड के सुखासनी गांव में करीब एक किलोमीटर की सड़क बनाई गई हैं। लेकिन आलम यह है कि महज एक सप्ताह बीतने के बाद ही सड़क टूटने लगी है।आलम यह है कि कई जगह सड़क धंस गई है।
स्थानीय लोगों ने धंसी हुई सड़क का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। जिसके चलते सड़क पर लोडेड मालवाहक वाहन चलाने के बाद कई जगह सड़क धस गई है।
हालांकि स्थानीय लोगों ने इस बाबत फोन पर विभागीय अभियंता से भी शिकायत किया है। करीब 86 लाख की लागत से बनी यह सड़क उपेंद्र पासवान के घर से सुभाष राम के घर तक जाती है। चूंकि करीब एक सप्ताह पहले ही सड़क का निर्माण किया गया है और सड़क धसने लगी है तो ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है।
अभी तो बारिश बांकी है। कहीं बारिश के दिनों में सड़क की हालत खराब न हो जाये। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले में विभागीय पहल कर समुचित जांच होनी चाहिए। हालांकि इस बाबत विभागीय अभियंता कुछ भी कहने से इनकार करते हैं।
एसडीओ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज विकास कुमार ने बताया कि जो निर्मित सड़क की क्षमता है उससे ज्यादा वजन लेकर बड़ी गाड़ी का परिचालन हुआ है जिसके चलते सड़क धंस गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Sierra की धूम: 10,000 से ज्यादा डिलीवरी, 1 लाख बुकिंग पार, जानिए क्यों बनी नंबर 1 SUV!

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी नई गाड़ी की एंट्री होती...

Amazon पर Vivo X200 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी डील: ₹15,000 की सीधी छूट!

Vivo X200 Pro: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर आकर्षक डील्स का दौर जारी...

Bollywood Holi Scenes: बॉलीवुड की वो फिल्में, जहां होली ने बदल दी कहानी की पूरी दिशा!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और गुलाल का नहीं, बल्कि हिंदी...

Darbhanga News: होली-रमजान पर ‘तीसरी आंख’ से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, हुड़दंगियों सुन लो…सावधान!

Darbhanga News: जब आस्था के दो अलग-अलग रंग एक ही कैनवास पर उतरते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें