back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

त्वरित टिप्पणीः मुस्लिम विरोधी रुख़ पर कायम रहेंगे इजराइल के नए पीएम ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नाफ्ताली बेनेट ने ‘नेसेट’ में उम्मीद के मुताबिक ही कमाल किया है। इजराइल की संसद में बहुमत हासिल कर वे प्रधानमंत्री बन चुके हैं। कमाल इसलिए कि बेनेट की अपनी पार्टी के कुल सात ही सदस्य थे, उनमें भी एक ने नाफ्ताली के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने से पहले ही इनकार कर दिया था।

- Advertisement -

कमाल तो पहले ही आठ दलों को मिलाकर गठबंधन बनाने के मामले में भी हुआ है। इनमें दक्षिणपंथी, वाम, मध्यमार्गी के साथ अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पार्टी भी है। ऐसे में सवाल यह है कि नाफ्ताली बेनेट के मुस्लिम देशों के प्रति उनके पुराने रुख का क्या होगा? गठबंधन में शामिल अरब मुस्लिम पार्टी उनके इस रुख़ के साथ कबतक साथ देगी?

- Advertisement -

मुस्लिम देशों का इजराइल के प्रति रुख अभी 11 दिनों तक फिलिस्तीनी संगठन हमास के साथ चले उसके युद्ध के दौरान उजागर हुआ था। तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों ने तो इजराइल के खिलाफ जहर उगलना ही शुरू कर दिया था। सउदी अरब और कुछ अन्य देश जो थोड़ा संयत रहे, वे भी स्वतंत्र फिलिस्तीन और पूर्वी यरुशलम को उसकी राजधानी के रूप में देखने के हिमायती हैं। दूसरी ओर, बेनेट तो कहते रहे हैं कि पूर्वी यरुशलम, वेस्ट बैंक और गोलान हाइट्स यहूदियों का ही है। इस समय भी इन पर इजराइल का ही कब्जा है। अलग बात है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे मानने से इनकार करता रहा है।

- Advertisement -

प्रश्न है कि मध्य पूर्व के प्रति बेनेटे का रुख भी क्या नेतन्याहू की ही तरह कायम रहेगा। वैसे तो घोर दक्षिणपंथी बेनेट को नेतन्याहू से भी ज्यादा कट्टर माना जाता है। यहूदी राष्ट्रवाद के मामले में वे अपने पूर्ववर्ती से भी आगे हैं। फिर क्या इस हाल में वे अपनी कट्टर नीतियों पर आगे बढ़ सकेंगे, जब गठबंधन सरकार में इजराइसी अरब पार्टी भी शामिल है।

फिर गठबंधन की शर्तों के मुताबिक यामिना पार्टी के नफ्ताली बेनेट अभी पहले प्रधानमंत्री बने हैं। उनके बाद लापिद देश के प्रधानमंत्री होंगे। गठबंधन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। इसमें लापिद के येश अतीद और नफ्ताली बेनेट के यामिना दल के अलावा कहोल लावन, लेबर, न्यू होप, मेरेट्ज़ और यूनाइटेड अरब लिस्ट जैसे राजनीतिक दल भी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे देश के मसलों पर आम सहमति बनाने में मदद मिलेगी।

दूसरी ओर इजराइली अरब पार्टी के कारण बेनेट के मुस्लिम, खासकर फिलिस्तीन समर्थक देशों के रुख पर असर पड़ने के भी कयास लगाये जा सकते हैं। खासतौर पर तब, जबकि नए पीएम आतंकवादियों को जेल में डालने की जगह उन्हें सीधे मौत देने के पक्षधर रहे हैं। आखिर फिलिस्तीन में मौजूद हमास को वे भी आतंकी संगठन ही मानते हैं। यदि वे इस कठोर राय पर कायम रहे, तो गठबंधन के बाकी दलों का रुख भी देखना होगा।

सच यह है कि अगस्त, 2019 के बाद देश में चार चुनाव हो चुके हैं। गठबंधन ही सही, फिलहाल सरकार बन जाने से इजराइल पांचवें चुनाव से बच गया है। यह स्थिति कबतक कायम रहेगी, यह भी देखना होगा।
डॉ. प्रभात ओझा

Israel / new PM Bannet and country’s future    

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें