back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

अब भारत की सेना में शामिल होंगी नेपाली महिलाएं भी, सेना की पुलिस में भर्ती निकाली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

काठमांडू। भारतीय सेना ने सेना की पुलिस में नेपाली महिलाओं के लिए भर्ती निकाली है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब सेना से नेपाली युवाओं को बाहर करने की मांग की जा रही है। सेना की ओर से कहा गया है कि वह नेपाली लोगों की नियुक्तियां जारी रखना चाहते हैं जिससे नेपाली नागरिकों को सेना के क्षेत्र में विस्तार मिल सके।

- Advertisement -

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि इस पद के लिए पात्र युवतियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। मानदंडो के अनुसार 10वीं पास वही युवतियां आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 16 से 21 साल हो यानी उनका जन्म 01 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच होना चाहिए।

- Advertisement -

साथ ही लम्बाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। वीर नारियों के लिए उम्र सीमा 30 साल रखी गई है। मानदंड पूरा करने वालों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, पुणे, बेगगाम और शिलांग में भेजा जाएगा।

- Advertisement -

भारतीय सेना के कर्मचारियों की युवतियों, वीर नारियों या जिनके पिता की मृत्यु ड्यूटी के समय हुई है, उन्हें लिखित परीक्षा में 20 ग्रेस नंबर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नेपाल और भारत के बीच हुई संधि के अनुसार भारतीय सेना में अलग से गोरखा रेजीमेंट है जिसमें 32 हजार से अधिक नेपाली नागरिक काम कर रहे हैं। (india-opens-vacancies-for-nepali-women-in-military-police-)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JioHotstar के नए प्लान्स: क्या बदलेगा आपके मनोरंजन का तरीका?

JioHotstar: भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग का चेहरा लगातार बदल रहा है, और अब JioHotstar...

Ek Din Movie: जुनैद खान और साई पल्लवी की जादुई प्रेम कहानी का टीज़र हुआ रिलीज़, आमिर खान की जोड़ी करेगी वापसी

Ek Din News: बॉलीवुड में एक और धमाकेदार प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार...

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें