spot_img

नरकटियागंज के ग्रामीण इलाके बने टापू, आई बाढ़, दर्जनों लोग पलायन, कई परिवार भूखें सोने को मजबूर, बदल गया लोगों का आशियाना

spot_img
- Advertisement -
बगहा। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के अंतर्गत आने वाली नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग के जुड़ी मियां के समीप मुख्य सड़क पर दो से तीन फिट पानी बह रहा है जिससे आवागमन बाधित है।
जुड़ीमियां गांव के दर्जनों घर में पानी लग जाने से कई परिवार भूखें सोने को मजबूर है, तो कइयों ने अपना आशियाना ही बदल डाला है और ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबूर हैं।
खेत,नहर सड़क और गांव पूरा पानी ही पानी है। गांव टापू बना है ।शरला देवी बताती है, कि मेरे घर मे शादी पड़ी थी,लेकिन लगातार बारिश होने से नदियों के जलस्तर बढ़ने से घर में रहना दुर्लभ हो गया है।ऊंचे स्थान पर शरण लेकर खाना बनाकर किसी तरफ जीवन यापन कर रहीं हूं। नरकटियागंज के ग्रामीण इलाके बने टापू, आई बाढ़, दर्जनों लोग पलायन, कई परिवार भूखें सोने को मजबूर, बदल गया लोगों का आशियाना
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार घर में पानी रहने से हमलोग लाचार व वेवश हैं।हर साल मानसून आते ही परेशान व लाचार रहते हैं और टकटकी लगाकर उन नेताओं व अधिकारियों को देखते हैं, कि कोई तो आकर एक बार हाल तो पूछ लें लेकिन हम गरीबों का कोई सुधी तक लेने वाला नही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में नशेड़ी गिरफ्तार: पैगंबरपुर में शराब के नशे में हंगामा, दो युवक दबोचे गए

नशेड़ी गिरफ्तार: अरे भाईसाहब, नशे की धुन में ऐसा क्या नाच रहा था कि...

Darbhanga News: दरभंगा में Sahyog Shivir सिमरी सरकार भवन में 19 मई को, अधिकारियों को मिला खास निर्देश

Sahyog Shivir: दरभंगा के सिंहवाड़ा में लगने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर...

Darbhanga News: बिरौल में गूंजी ‘शहीद सम्मान’ की आवाज़, ‘एक शाम शहीदों के नाम’… किसी नज़र को तेरा इंतजार आज भी है…ने मोहा मन

शहीद सम्मान: बिरौल का पूरा माहौल रविवार की शाम देशभक्ति के रंग में रंग...

Bihar News: बिहार में अवैध खनन: सरकार का बड़ा दांव, अब लगेगी भारी चपत, नई नियमावली लागू

अवैध खनन: बिहार में बालू, गिट्टी और मिट्टी का अवैध कारोबार करने वालों की...