

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के गंडौल से बिरौल सड़क के उदघाटन समारोह में बिरौल की धरती पर उनकी सभा में पहुंचने व सुनने सैकड़ों मोटरसाइकिल से सैकड़ों युवा प्रदेश युवा जदयू महासचिव माधव झा के नेतृत्व में दरभंगा से शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री को सुनकर युवा साथियों में नव ऊर्जा का संचार हुआ। सभी खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस किया। मौके पर माधव झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मिथिला के दो भागों को जोड़कर मिथिलावासियों को फिर से नया तोहफा देकर मिथिला के विकास में एक और नया आयाम स्थापित किया है। इसके लिए संपूर्ण मिथिला वासी सीएम के शुक्रगुजार हैं। इस मोटरसाइकिल जुलूस में मुख्यरुप से छात्र के प्रदेश सचिव अमर यादव, अमित कुमार सिक्कु, अनिल कुमार, विपुल कुमार, अवधेश पासवान, राकेश कुमार, राजा कुमार, अमित झा, जीतू झा, मुकेश पंडित सहित सैकड़ों युवा साथी शामिल थे।







You must be logged in to post a comment.