

जाले। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन त्रस्त है। शनिवार को अहले सुबह तीन बजे से हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। वहीं, बज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति पूरी तरह झुलस गया है।
जानकारी के अनुसार, वज्रपात से मटकोरबा चौर जो सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले में आता है वहीं राढ़ी सौरिया के सुक्लू टोला गांव निवासी वालो सहनी के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत सहनी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह अहले सुबह मटकोरवा चौर में दो लोग लोगों के साथ मछली मारने गया था।
वहीं, मछली मारने के दौरान बज्रपात से उसकी मौकके पर ही मौत हो गई वहीं, जख्मी प्रबोध सहनी का इलाज निजी स्तर पर किया जा रहा है।
- Advertisement -



