

जाले। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेसर गांव के चलित्तर साह के 45 वर्षीय पुत्र व पुपरी बाजार के फास्टफूड व्यवसायी राम किशोर साह की मौत रविवार की दोपहर बिजली करंट लगने से हो गई।
जानकारी के अनुसार, दुकान बंद कर रामकिशोर साह घर पर था। परिजनों के मुताबिक कपड़ा में आयरन करने के लिए दौरान करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राम किशोर के निधन की खबर मिलते ही पूरे खेसर गांव में कोहराम मच गया है। लोगो की भीड़ उसके अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर लगी है। लोगों को यकींन ही नहीं हो रहा कि अचानक ऐसी मौत कैसे। वहीं, रामकिशोर की पत्नी की हालत खराब हो गई है। वह रह-रहकर बेहोश होे जा रही है।
पूरा परिवार उसके बच्चे सभी सदमें में हैं। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Ram Kishore Sah, a fast food businessman of Pupri Bazar, died of electrocution)
- Advertisement -



