spot_img

नवादा मंडलकारा में बंद खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक कामता प्रसाद की मौत, कैदियों का हंगामा

spot_img
- Advertisement -

नवादा। नवादा जिले के मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी खाद्य निगम के सहायक प्रबन्धक कामता प्रसाद की मौत हो गई। सोमवार को कैदियों ने जेल आईजी से जांच की मांग को ले हंगामा किया। हालांकि कारा अधिकारी ने सोमवार को हंगामे की बात से इनकार किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौत को मीडिया से छुपाये रखने का भरसक प्रयास किया गया। मृतक बंदी पटना के गर्दनीबाग ओल्ड जक्कनपुर के रहने वाले थे। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वे 12 जुलाई 2019 से मंडल कारा में गबन के मामले में बंद थे। उनपर वर्ष 2017 में नरहट और सिरदला थाना में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

परिजनों के हंगामे के भय से जेल गेट पर तैनात पुलिसकर्मी
परिजनों के हंगामे के भय से जेल गेट पर तैनात पुलिसकर्मी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह वार्ड में टीवी देख रहे थे। तभी उन्हें पेशाब लगा और वह शौचालय गए। जहां चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। अन्य बंदियों की सूचना पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तत्काल बंदी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक कामता प्रसाद राज्य खाद्य निगम में कार्यरत थे। नरहट और सिरदला प्रखंड में सहायक गोदाम प्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे।
तभी उनपर गबन का आरोप लगा था। जिसके बाद राज्य खाद्य निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार दीपक ने 1 फरवरी 2017 को नरहट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद वे जेल में बंद थे। कैदियों के आरोप है कि इलाज में लापरवाही से मौत हुई। डीएम ने मौत के कारणों की जांच की बात कही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways