back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 24, 2025

ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर लगाया हवाला केस में शामिल होने का आरोप, हटाने की मांग

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच टकराव खत्म नहीं हो रहा। मुख्यमंत्री ने गवर्नर पर हवाला केस में शामिल होने का आरोप लगाया है और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। सोमवार को ही राज्यपाल उत्तर बंगाल के दौरे से कोलकाता लौटे हैं और जीटीए में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से मांग की कि राज्यपाल को तत्काल उनके पद से हटाया जाए। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वह बंगाल को परेशान करना चाह रहे हैं। वह भ्रष्ट हैं और उनके खिलाफ हवाला जैन केस में नाम था। उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था। वह सभी को डिक्टेट करना चाहते हैं।
सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा राज्यपाल उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। उन्होंने तीन बार केंद्र सरकार से राज्यपाल को हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जीटीए की जांच के पहले राज्यपाल के दौरे की जांच होनी चाहिए। वह किन लोगों को साथ लेकर उत्तर बंगाल गए थे इसकी जांच होनी चाहिए। वह उत्तर बंगाल क्यों गए थे? फिर वहां एक नई टीम गई है, किसके साथ मुलाकात किए थे? भाजपा सांसद, विधायक क्यों अचानक उत्तर बंगाल गए? क्या उत्तर बंगाल को तोड़ना चाहते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल जानबूझ कर उत्तर बंगाल को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। डिवाइड एंड रूल पर काम कर रहे हैं। बहुत से लोगों को लेकर गये थे। उन्होंने कहा कि उनका नाम हवाला जैन केस में था। कोर्ट से राहत मिल गयी थी। पीआईएल दायर किया गया था।
फिलहाल कोर्ट में केस लंबित हैं। क्या खाएंगे, क्या पीएंगे। यह भी वह ही बताएंगे। वह कौन होते हैं? वह एक राज्यपाल हैं। वह देखें कि केंद्र सरकार कैसे काम कर रही है? केंद्र सरकार कभी राज्यपाल भेज रही है तो कभी मानवधिकार आयोग भेज रही है। महामारी के दौरान भी भेज रही है। क्यों यूपी के सीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। यूपी में 100 शव गंगा में बहा दिया गया। बड़ा अपराध किया गया, लेकिन कोई रिकार्ड नहीं है। केवल बंगाल में अवरोध पैदा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा हार गई है,  लेकिन अभी भी हार स्वीकार नहीं कर पा रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसिका दुग्गल ने खोली ‘मिर्ज़ापुर’ के इंटीमेट सीन्स की पोल, बताया कैसे शूट होते थे अंतरंग दृश्य!

Rasika Dugal News: मिर्जापुर में डिंपी पंडित के साथ अपने बेबाक और बोल्ड अवतार...

Avatar Fire and Ash: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने मचाया तहलका, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड!

Avatar Fire and Ash: हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'अवतार: फायर...

69 की उम्र में भी ‘झक्कास’ हैं अनिल कपूर, कायम है हिट मशीन का जलवा!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज भी अपनी एनर्जी और...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जबरदस्त जीत! श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाई धाक!

Indian Women's Cricket Team: मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला टीम ने जो गर्जना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें