जाले। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सीमा से गुजरने वाली अधवारा समूह का बूढ़नद नदी अपने पूरे उफान पर हैं। नदी में पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है।
वही, पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त नदी का दाएं तटबंध के स्लुइसगेट के निकट पानी का दबाव बना हुआ है। अससे पानी का रिसाव जारी है। तटबंध के आसपास के लोगों मे दहशत व्याप्त है।
नदी पर बनाई गई बांस की चचरी पुल पानी के बढ़ते बेग से बह गया है। वहीं, नदी के उत्तरी क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन का एक मात्र सहारा नाव से प्रारम्भ हो गया है। चचरी पुल बहने से घोघराहा से उत्तर विक्रमपुर पूरा समेत दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क भंग हो गया है।जाले के खेसर गांव में बरसात व नदी के पानी से घिरी आबादी
लोगों को अब स्थानीय नाविकों को मुंहमांगा दाम देकर नदी पार करना पड़ता है। अब लोगों को मात्र नाव का सहारा ही बच गया है।लगातार हो रहे बारिश के से अधवारा समूह का बूढ़नद नदी के पानी मे अपत्यशित वृद्धि होने से घोघराहा सहसपुर के सामने नदी के दाएं तटबन्ध के क्षतिग्रस्त स्लुइस गेट से पानी का रिसाव जारी रहने से घोघराहा सहसपुर जाले जोगियारा आदि के निचले भूभागों में बाढ़ पानी फैलना शुरू हो गया है।
इससे मरखाही चौर रविकाढा चौर होते हुए नदी का पानी डकहि नहर को भरते हुए दोघड़ा काजी बहेरा नरौछ नागरडीह आदि के खेतों में फैलने लगा है। निचले भूभाग में बसे किसान खेत खलिहान छोड़ कर माल मवेशियों को लेकर पलायन कर गए हैं।
किसानों के खेतों में लगा मकई फशल पूर्णरूपेण डूब गया है। वही रोपी गई धान की फशल डूब गई है। हाला की बागमती जल प्रमंडल पुपरी द्वारा उक्क्त क्षतिग्रस्त तटबन्ध के निकट स्युलिसगेट के पास बांस बल्ला से पाइलिंग कर मिट्टी भरा बोरा डाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीते एक दशक से नदियों के पानी में वृद्धि होने के बाद उक्त क्षतिग्रस्त स्थल पर तटबंध मरम्मत का काम करना प्रारम्भ किया जाता है, इस मरम्मत काम में जलसंसाधन विभाग की ओर से लाखों की राशि की बंदरबांट होता रहा है।
इस तटबन्ध के क्षतिग्रस्त टूटने से जाले प्रखंड के 16 पंचायत व मधुबनी जिला के बेनीपट्टी का चार पंचायतों में बाढ़ की विभिषिका झेलने को लोग हर वर्ष अभिशप्त हैं।जाले के घोघराहा के निकट अधवारा समूह की बूढ़नद नदी के बढ़ते पानी के दबाव से नदी के दांए तटबन्ध में बने स्लुइस गेट में बना पानी का दबाव, हो रहा कटाव, कटावरोधी कार्य जारी
You must be logged in to post a comment.