back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में मंत्री जीवेश कुमार का लोगों से आह्वान, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने आगे आएं, बच्चों के जन्मदिन पर एक पौध जरूर लगाएं

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के श्रम संसाधन व आईटी मंत्री जीवेश कुमार ने चार स्थलों पर पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील करते हुए स्वयं लोगों के बीच फलदार पौधे भी बांटें।
जानकारी के अनुसार, पौधरोपण कार्यक्रम स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। मौके पर
मंत्री जीवेश कुमार ने कहा, कोरोना संक्रमित बीमारों को चिकित्सक कीमत से कृतिम ऑक्सीजन देकर उन्हें संजीवनी देते हैं। वहीं, पौधा आपको अपने संपूर्ण जीवन भर मुफ्त ऑक्सीजन तो देता है है वही पर्यावरण को बचाने का काम करता है।
मंत्री जीवेश कुमार ने संकल्प दिलाया कि हम सब अपने बच्चों के जन्मोत्सव पर केक पर बच्चें का नाम लिखकर हम नही कटेंगे, जले मोमबत्ती नहीं बुझाना है। हम बच्चों के जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार पाठक ने किया। वहीं, संचालन केन्द्राधीक्षक डॉ. दिव्यांशु शेखर जबकि कार्यक्रम को डॉ.राघवेंद्र प्रसाद, अंजनी निषाद, वीणा देवी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आरपी प्रसाद ने किया।
प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक ने देशज टाइम्स को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति सप्ताह के मौके पर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें प्रखंड मुख्यालय जाले, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाले कैंपस में पौधारोपण कर्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
  देशज टाइम्स फोटो कैप्शन: कर्यक्रम को संबोधित व पौधा वितरण करते मंत्री जीवेश कुमार व अन्य।
देशज टाइम्स फोटो कैप्शन: कर्यक्रम को संबोधित व पौधा वितरण करते मंत्री जीवेश कुमार व अन्य।
वहीं, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जीविका के प्रखंड समन्यवयक के निर्देशन में मधुबन जीविका महिला संकुल संघ ब्रह्मपुर कदम चौक की ओर से जीविका दीदियों की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मंत्री जीवेश कुमार ने पौधरोपण कर किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...

T20 World Cup: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धोया, सुपर 8 की रेस रोमांचक!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! T20 World Cup में एक...

अमावस्या के पावन दिन पर क्यों नहीं धोना चाहिए बाल? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Amavasya: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें