

जाले। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के निकट धवारा समूह की बूढ़नदी का तटबंध टूटने से पुपरी के बहेरा, जाहिदपुर, हरदिया्र भामा चौर में बाढ़ का पानी घुस गया है।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी चन्दौना चौर में बीती रात से बढ़ना शुरू हो गया। बाढ़ का पानी प्रखंड क्षेत्र के मनमा पीठरिया मनामदेव, सहसपुर, खेसर समेत अन्य भागों के निचले भूभाग को जलमग्न करते हुए जोगियारा के जाले उत्तरी मरखाही चौर, रविकाढा चौर, गररी देउरा, काजी बहेरा, जहांगीर टोला के निचले भागों, खेत-खलिहानों में फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से सभी पोखर, तालाब, नदी, नाले, चौर में पहले से पानी जमा है। बाढ़ के पानी से जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से शुक्रवार की सुबह से प्रखंड क्षेत्र में पानी घुसना शुरू हो गया है।
बाढ़ के पानी से स्थिति घोघराहा के निकट बुढनद नदी का दायां तटबन्ध में बने स्लुइस गेट के निकट कटाव होना प्रारंभ हो गया है। वहीं, नदी में पानी में लगातार हो रही तेजी से वृद्धि देखकर बाढ़ की भयावहता बताते हुए सहसपुर पंचायत की मुखिया कुमकुम सिन्हा ने इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण विभाग सीतामढ़ी-पुपरी को दिया है।
सूचना मिलते ही जलसंसाधन विभाग के अभियंता का दल मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी के दाएं तटबंध के कटाव स्थल के निकट पानी के दबाव स्थल पर मिट्टी भरे बोरा गिरा कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, निचले जगहों व नदी के किनारे बसे लोग ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेना शुरू कर दिया है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
- Advertisement -



