

जाले। स्थानीय नगर पंचायत जाले वार्ड दस के तीस वर्षीय युवक मोहम्मद इफ्तखार का 30 वर्षीय पुत्र मो. इम्तियाज की मौत मंगलवार को काजी बहेरा स्थित बाढ़ के तेज धार के नासी में डूबने से हो गई।
इम्तियाज की डूबने की बात साथ नहा रहे लोगों ने हल्ला कर लोगों को बुलाया। तब स्थानीय आधा दर्जन गोताखोर युवकों ने चार घंटे के मशक्कत के बाद शव को गहरे पानी से खोज निकाला।
शव को परिजन रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डूबने की घटना मंगलवार को दिन के 12 वजे की है वही शव दिन के चार बजे गहरे बाढ़ के पानी से निकाली गई। मृतक युवक कुशल मिस्त्री था। मृतक का 6 माह पूर्व निकहत परवीन से निकाह हुवा था।
इम्तियाज इतना लोकप्रिय था कि इसके मौत की खबर सुन कर सैकड़ों की संख्या में लोग इसके आवास पर पहुचकर इनके परिजनों को सप्तावना देते दिखे। शव को जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने अस्पताल से जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -




