back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

मधुबनी में निगम से जुड़े गांवों में बाढ़ के प्रभाव का होगा आंकलन, नए जुड़ने वाले एरिया में घर, खेती, पशु और सड़क की होती है क्षति, सर्वे के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे अतिरिक्त फंड

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मधुबनी। निगम में जुड़ने वाले 11 पंचायतों के 113 वार्डो में बाढ़ के असर का आकलन होगा। नगर विकास और अवास विभाग ने इसके लिए सर्वे कराने का आदेश दिया है। ताकि इस क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव और उसके समाधान का आकलन किया जा सके।

 

इसके आधार पर यहां की समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत योजनाओं का निर्माण बनाया जाना संभव हो सके। इन क्षेत्रों में बाढ़ के कारण होने वाली क्षति की रिपोर्ट तैयार की जायेगी। जिसमें नागरिकों के घर,खेती,पशु के साथ ही सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं को रेखांकित करना है। बाढ़ आने से इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलिा क्षतिग्रस्त होता है। जिससे यहां पर अवागमन प्रभावित होता है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

विभाग के आदेश पर बाढ़ से होने वाली क्षति की प्रारंभिक रिपोर्ट बनाये जाने की तैयारी चल रही है। पूर्व में अंचल के अधीन आने वाले इन क्षेत्रों की पूर्व की रिपोर्ट के अनुसार भच्छी, भौआड़ा, रांटी,जगतपुर,सप्ता, बसुआरा, खजूरी, मंगरौनी, महिनाथपुर, रघुनीदेहट पंचायत के 26 हजार की आबादी प्रभावित होती है।

 

पूर्व के नगर परिषद के तीस वार्ड में बाढ़ का असर नहीं होता है। हालांकि यहां बारिश के पानी ही हर साल तबाही लाती है और बाढ़ का नजारा लोगों को देखने को मिलता है। आकलन के बाद विभाग के द्वारा योजना तैयार करने और उसके लिए फंड दिये जायेंगे।

निगम को मिली जिम्मेदारी-

निगम में जुड़ने वाला यह पंचायत रहिका, राजनगर, पंडौल प्रखंड और अंचल से जुड़ा था। निगम क्षेत्र अधिसूचित होने के बाद इन क्षेत्रों से प्रखंड और अंचल से जुड़े कर्मियों को क्रमशः हटा लिया गया है। इन क्षेत्रों में पंचायती राज की सारी गतिविधियां बंद हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

 

अब यहां पर निगम की प्रशासनिक गतिविधि शुरू हो चुकी है। इसलिए निगम को इस आकलन की जिम्मेवारी दी गयी है। लेकिन निगम में कर्मी और संसाधनों की घोर कमी है। इसकारण आम लोगों से संबंधित सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया साकार नहीं हो पा रहा है। इस सर्वे की राह में भी कर्मियों की कमी बाधा सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

क्या कहते हैं अधिकारी-

नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि उपलब्ध सुविधा और कर्मियों के माध्यम से विभाग के निर्देश का अनुपालन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार इन क्षेत्रों में विकास की रुपरेखा तैयार हो सकेगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें