

जाले। आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बकरीद पर्व व सावन की सोमवारी को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को जाले थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने करते बतौर अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि किसी भी धर्म का पर्व त्योहार शांति व श्रद्भाव का संदेश देता है। हमें कुछ ऐसा नही करना चाहिए जिससे हमारे पड़ोसियों को दु:ख पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने कहा, कोई भी त्यौहार खुशी मनाने के लिए होता है। बैठक को मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र प्रसाद पूर्व मुखिया प्रेम कुमार धीर, वली इमाम बेग चमचम, मो.गुलाब, सामाजिक कार्यकर्ता नंदू राय, लक्ष्मी दास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुदिष्ट ठाकुर, मो. वसिउर रहम फैज उर्फ लड्डन मिर्जा, गोरे बेग मिर्जा, नसीर अहमद बेग समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे। 

- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.