back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

मुखिया के घर न्यू इयर की पार्टी में पहुंचे अपराधी, अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मुखिया के घर न्यू इयर की पार्टी में पहुंचे अपराधी, अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन पंचायत की मुखिया अनिता देवी के घर में घुसकर मंगलवार की रात चल रहे नव वर्ष की पार्टी के दौरान गोलियों की बौछार कर दो लोगों का घायल कर दिया। इसमें एक बच्चा व एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एक जनवरी मंगलवार की साढ़े आठ बजे रात की बताई गई है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि पार्टी में घुसकर हमलावर ने अचानक गोलियां फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गया। गोलीकांड में घायल दोनों व्यक्ति पिपरौन गांव के ही  हकीम साफी के बारह वर्षीय पुत्र मो. मुमताज साफी व 58 वर्षीय बुजुर्ग श्याम सुंदर महतो शामिल है। जिसे नाजुक स्थिति में दरभंगा व बच्चे को पटना रेफर कर दिया गया है। वैसे, पुलिस ने घटना स्थल से एक दिल्ली नंबर की जायलो वाहन को जब्त कर लिया है। जिस वाहन से अपराधी मुखिया के घर आया था।

- Advertisement -

मुखिया के घर न्यू इयर की पार्टी में पहुंचे अपराधी, अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर

- Advertisement -

हालांकि इस कांड को लेकर समाचार भेजे जाने तक पीड़ित परिजनों की ओर से एफआईआर के लिए कोई पहल नहीं की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक चौकीदार के बयान पर केस दर्ज की जा सकती है। मुखिया पति यशवंत कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे घर पर नव वर्ष की पार्टी चल रही थी। पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि व कई लोग मेरे घर आए हुए थे। उसी दौरान एक चार पहिया वाहन से इसी गांव का मोती लाल प्रसाद आया और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। मोती लाल अपराधी है। वह शराब तस्कर माफिया भी है। घटना की सूचना मिलते ही ततकाल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ स्थल पर पहुंचकर वहां अपराधी का वाहन जब्त कर लिया। कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बेनीपट्टी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है। जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के लिए इरफान पठान का MS Dhoni रहित CSK टीम चयन, फैंस हुए हैरान!

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट प्रेमियों के लिए महज एक टूर्नामेंट नहीं,...

दमदार फीचर्स वाला 5G Smartphone: भारत में Oppo K14 5G की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री हो चुकी है, जो...

IPL 2026 से पहले दिखा Arjun Tendulkar का धांसू अंदाज़, लखनऊ कैंप में मचाया गदर

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए अभी काफी वक्त है, लेकिन युवा खिलाड़ियों की...

आपका Weekly Horoscope: कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026

Weekly Horoscope: इस सप्ताह, ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों के सूक्ष्म प्रभाव प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें