back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

रांची एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में लगी आग, डीसी का चैंबर राख, कार्गों परिसर जद में आने से बचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गयी। आग लगने की खबर से अफरा- तफरी मच गयी । आग के कारण कई चीजें (Fire breaks out in airport’s old terminal building) जलकर राख हो गईं। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आग से एयरपोर्ट डीसी का चैंबर जलकर राख हो गया। मौके पर एयरपोर्ट में मौजूद अग्निशमन टीम एवं सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया । घटना में किसी के कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

बताया गया कि यह आग 11 बजे लगी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार शार्ट सर्किट होने के कारण आग पहले सोफे पर लगी, जिसके बाद ये बढ़ने लगी। धीरे-धीरे अन्य जगहों पर भी आग लपटें फैल गईं। वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट के फायर विभाग को दी। इस दौरान पूरे परिसर में धुंआ फैल गया। तत्काल टर्मिनल में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों को खाली कराया गया।

दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कई कुर्सियां और सोफा जलकर खाक हो गए हैं। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं किया जाता तो कार्गों परिसर इसकी जद में आ सकता था और व्यापक क्षति हो सकती थी।

पुराने टर्मिनल के ऊपरी मंजिल में अथॉरिटी और सीआईएसएफ के विभिन्न विभाग के कार्यालय कार्यरत हैं। वीआईपी मूवमेंट और हजयात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Priyanka Chopra: जब एक फिल्म के हीरो ने बताया, ‘आपको गलती से मिली थी ये फिल्म’!

Priyanka Chopra News: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत से ग्लोबल...

टाटा सिएरा की दहाड़: क्रेटा और सेल्टोस की बढ़ी टेंशन!

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई क्रांति का सूत्रपात हो गया है,...

राजपाल यादव का 9 करोड़ का Loan Case: दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, जानें पूरा मामला

Loan Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का 9 करोड़ रुपये का लोन केस एक...

कोटा का कुंभ और UGC का ‘इक्विटी’ स्नान: योग्यता का अंतिम तर्पण? SPECIAL REPORT by Dr. Udbhatt Mishra

UGC: सियासत की प्रयोगशाला में नीतियां कभी दम नहीं तोड़तीं, बस उनके नाम और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें