back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

जाले में दो महिलाओं के साथ मारपीट, एक को पड़ाेसियों ने पीटा दूसरी के साथ देवर ने घर में घुसकर किया जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। स्थानीय स्तर पर कमतौल व बंसी चौक पर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं जख्मी हो गई हैं। दोनों महिलाओं को घायलावस्था में स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इसमें, कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी नवटोलिया की राजेश चौधरी की पत्नी रिंकू देवी को बच्चों की लड़ाई में इनके पड़ोसियो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं, जाले थाना क्षेत्र के बंसी चौक गोबर टोला गांव निवासी विपिन यादव की पत्नी उषादेवी को इसके पिता ने घायलावस्था में रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया है। पिता ने बताया कि दामाद परदेश में रहकर जीवकोपार्जन करते हैं। वहीं, इनकी  पुत्री घर पर रहकर अपने चार बच्चों के साथ किसी तरह जीवनयापन करती है।
बीते गुरुवार की रात उषा देवी के देवर बिक्की यादव इनके घर में घुसकर इनकी बेटी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की चिकित्सा डॉ. विश्वास कर रहे हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें