back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

दरभंगा WIT की छात्राओं से मिलीं प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- कॉलेज के मूल स्वरूप में बदलाव किसी कीमत पर नहीं होने दूंगी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा। दरभंगा की आन-बान और शान, पूर्व राष्ट्रपति डॉ.अब्दुल कलाम और प्रसिद्ध वैज्ञानिक मानस बिहार वर्मा के सपनों का कॉलेज और मिथिलांचल की महिला सशक्तीकरण का प्रतीक डब्ल्यूआईटी के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार से अब आम लोगों समेत कई संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए अपनी बात विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुंचाने की पहल तेज कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को  प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी भी डब्ल्यूआईटी पहुंचकर छात्राओं की दु:ख दर्द को सुना और समाधान का भरोसा दिया। पुष्पम प्रिया चौधरी ने छात्राओं से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि मैं और मेरी पार्टी इसके मूल स्वरूप में बदलाव किसी कीमत पर नहीं होने देगी। इस संस्थान से महिला शब्द को विलोपित करने नहीं दिया जाएगा। सरकार को चाहिए कि इस संस्थान के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा दिलाने के लिए प्रयास करे।

 

यह भी पढ़ें:  " ...जान से मार सकता है पड़ोसी ", Darbhanga के इस मंदिर में बहा ' खून ', नशे और रंजिश में लिपटी क्रूरता, पुजारी को पीटा

इस दौरान पुष्पम प्रिया संस्थान के निदेशक डॉ. यूके दास से भी मिलीं। संस्थान की समस्याओं पर डॉ.दास से घंटों बातचीत की। बाद में पुष्मम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि डब्ल्यूआईटी को देश का पहला महिला आईआईटी के रूप में विकसित कर इसे इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस बनाये जाने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि इस संस्थान में गांवों और समाज के हर समुदाय की बच्चियां पढ़ने आती हैं क्योंकि उनके माता-पिता इसे सुरक्षित जगह मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैथिली भाषा में भी यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो ताकि भाषा का तकनीकी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश सरकार दावा करती है कि वो महिला शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, परंतु वास्तविकता इसके विपरीत है।दरभंगा WIT की छात्राओं से मिलीं प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- कॉलेज के मूल स्वरूप में बदलाव किसी कीमत पर नहीं होने दूंगी

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पुष्पम प्रिया सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हुई। कहा, इंजीनियरिंग कॉलेजों में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की बात हो रही है, वहीं महिलाओं के इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए शैक्षणिक संस्थानों पर हमला किया जा रहा है।

कहा कि महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करना यह बताता है कि नीतीश कुमार की बोलने की नीति कुछ है और करने की नीति कुछ है। हर तकनीकी विभाग में इंजीनियर के पद खाली हैं तो यहां से सौ प्रतिशत कैंपस सेलेक्शन हो।कहा, इस संस्थान की मौलिकता को बचाकर ही मैथिल रत्न वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें:  16 अगस्त से Darbhanga में राजस्व महाअभियान, आपके घर पहुंचेगी भूमि सुधार की टीम, जानिए कब और कैसे

 

मौके पर, पार्टी की महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश कुमार, जिला संगठन प्रभारी विक्रम झा, नगर अध्यक्ष शमशीर आलम, विस क्षेत्र प्रभारी सुमित कुमार, सीमा रानी, कृष्णा चौधरी, रत्नेश चौधरी, रोहित चौधरी, विनीत कुमार, रितेश आदि थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें